अगर सास-बहू में होती है लड़ाई, तो जरूर अपनाएं ये उपाय
यह कहानी घर-घर की होती हैै, जिनके परिवार में सास-बहू में झगड़ा रहता है, कभी भी आपस में नहीं बनती हो। परन्तु ऐसा नहीं है कि इसका कोई उपाचार नहीं है या लाइलाज बीमारी है। यदि हम कुछ ज्योतिषिय उपायों को अपनाएं तो न केवल सास-बहू में कभी कोई विवाद या कहासुनी नहीं होगी बल्कि उनके प्रेम में भी उत्तरोत्तचर वृद्धि होगी।
दोनों में आपस में नहीं बनने पर हर शनिवार पीपल के वृक्ष की परिक्रमा करने और घी का दीपक प्रज्वलित करने से भी घर में शांति आती है। यदि हो सके तो डाइनिंग रूम और घर के अन्य स्थान पर भोजन करने की बजाय अगर रसोईघर में किया जाए तो पारिवारिक सदस्यों पर राहू का प्रभाव कम होता है। इससे घर में शांति और सुख-समृद्धि में बढ़ोतरी होती है।
अगर दोनों एक-दूसरे को फूटी आंख भी नहीं सुहाती हैं तो एक प्रयोग उपयोग भी किया जा सकता है। ऐसे में घर में कदम्ब के पेड़ की डाली रखने से लाभ होता है। अगर सास-बहू में किसी बात पर एकराय नहीं हो रही हो तो दोनों को खाने से पहले पहली रोटी निकालकर कुत्तों को खिलानी चाहिए। ऐसा करने से ग्रह अनुकूल होने लगेंगे और प्रेम भी बढ़ेगा।
दोनों में अक्सर तकरार होती हो तो दोनों के कमरे पर उनका साथ खिंचवाया गया चित्र फ्रेम करवाकर लगाएं। इससे दोनों के मध्य मधुर संबंध बनेंगे। यह प्रयोग में लिया हुआ नुस्खार है। सास और बहू दोनों को रोजाना गायत्री मंत्र का जप करना चाहिए इससे न सिर्फ घर का माहौल शांत रहेगा बल्कि संबंधों में भी मधुरता आएगी। ऐसे में गायत्री मंत्र की रिकार्डिंग भी चलाई जा सकती है।
 


 
 
 
 
 
Post a Comment