70Yr की फ्रांसीसी महिला से रेप,बोली- वो बेटे जैसा था..आपबीती बता रोने लगी
शहर के श्री गंगे रिजॉर्ट में रहने वाली फ्रांसीसी महिला के साथ रेप का मामला सामने आया है। महिला का आरोप है, वहां के गार्ड ने उसके साथ रेप की घटना को अंजाम दिया है। गुरुवार सुबह होश में आने पर उसने पुलिस को सूचना दी। आगे पढ़िए क्या है पूरा मामला...
- घटना वाराणसी के रोहनिया थाना क्षेत्र के शूलटंकेश्वर इलाके की है। एसपी अमित कुमार ने बताया, पीड़ित महिला श्री गंगे रिजॉर्ट में रहती है।
- वो पिछले 11 साल से फ्रांस से आकर भारत में 'किरण सोसाइटी' नामक एनजीओ से जुड़कर विकलांग बच्चों को पढ़ाती है। महिला का आरोप है कि गार्ड ने उसके साथ मारपीट कर रेप किया है।
- महिला ने पुलिस को पूरी आपबीती बताई। उसने कहा - वह गार्ड को बेटे की तरह मानती थी, फिर भी उसने उसके साथ मारपीट कर ऐसा घिनौना काम किया। वह बुधवार रात 10 बजे ड्रिंक करके आया।
- उसने यह कहकर दरवाजा खुलवाया कि मैम जरूरी काम है। दरवाजा खुलते ही वो मुझ पर टूट पड़ा। प्रोटेस्ट करने पर कई थप्पड़ और घूंसे भी मारे। उसने कहा- शोर मत मचाना। हम दोनों के बीच जो होगा किसी से न कहना, नहीं तो इसका अंजाम बुरा होगा।
-विरोध करने के बाद भी रेप किया और बोला- मैडम आप अकेली हो और मैं भी अकेला हूं। आप किसी से नहीं बताओगी तो किसी को क्या पता चलेगा। यह सब बताते हुए महिला शॉक्ड थी और रो रही थी।
- फिलहाल पीड़िता को गंभीर हालत में जिला हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है। पुलिस केस दर्ज कर मामले की जांच में जुटी है। आरोपी गार्ड को मिर्जापुर से अरेस्ट कर लिया गया है।
- बता दें, संस्था ने गार्ड को फ्रांसीसी महिला की मदद के लिए रिजॉर्ट में 4 महीने पहले तैनात किया था। फिलहाल पीड़िता का मेडिकल कराया जा रहा है।
महिला के चेहरे पर हैं चोट के गंभीर निशान
- सीओ सदर स्नेहा तिवारी ने बताया, रिकॉर्ड के अनुसार फ्रांसीसी महिला की उम्र 70 साल है। गार्ड ने चेहरे पर घूसों से कई बार वार किया है। शरीर पर कई जगह महिला को चोटे आई हैं।
-पीड़िता को जिला हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है। फिलहाल वह मेंटली काफी शॉक्ड और डिप्रेशन में है।
- सीओ के मुताबिक, गार्ड ओमप्रकाश की आयु करीब 35 साल बताई जा रही है। वह बगल के किसी गांव का रहने वाला है। गार्ड का डिटेल पुलिस खंगाल रही है।
-एसएसपी नितिन तिवारी ने बताया, महिला 40 सालों से काशी में है। लोकल गार्ड ने उसके साथ सेक्सुअल हैरेसमेंट किया है। जांच चल रही है।
-वहीं, डीएम योगेश्वर राम मिश्रा ने कहा, रिपोर्ट फ्रांसीसी एम्बेसी को भी भेजा जा रहा है। 40 सालों से महिला बनारस में रह रही है। 11 सालों से बताया जा रहा है वो संस्था से जुड़ी है। पहले वो भदैनी इलाके में घाट पर कहीं रहती थी।

Post a Comment