Header Ads

25 सालों तक गुफा में बंद था शख्स, फिर रेगिस्तान के बीच लोगों को दिखा ये


कभी आपने सोचा है कि किसी वीरान रेगिस्तान के बीचोंबीच एक गुफा के अंदर क्या हो सकता है? क्या आप उसके अंदर जाने की गुस्ताखी करेंगे? नहीं ना, लेकिन रा पौलेटे नाम के एक शख्स ने खुद को नॉर्थ न्यू मेक्सिको के वीरान रेगिस्तान के बीचोंबीच मौजूद एक गुफा में 25 सालों तक बंद करके रखा था। जैसे ही निकले बाहर, सभी रह गए हैरान...

पौलेटे को आर्ट्स से काफी प्यार है। कई सालों पहले वो न्यू मेक्सिको के रेगिस्तान में घूमने गए थे। तभी उनकी नजर इस गुफा पर पड़ी थी। उन्होंने उसके अंदर जाने का फैसला किया। गुफा को देखते ही उनके दिमाग में एक बात खटकी। इसके अगले 25 साल उन्होंने अपने दिमाग में आए एक आइडिया को साकार रूप देने में बिता दिया। अपने साथ गुफा के अंदर पौलेटे बस कुछ औजार और अपने कुत्ते को रखते थे। जब पौलेटे गुफा से बाहर आए और बाकी लोग गुफा के अंदर गए, तो वहां का नजारा देख सभी हैरान रह गए। डरावने और वीरान गुफा को पौलेटे ने आर्ट का नया नमूना बना दिया था। अंदर की दीवारों पर की गई नक्काशी देख सभी दंग रह गए थे। गुफा की खूबसूरती देखने लायक थी। जिस गुफा के अंदर जाने की हिम्मत कोई नहीं कर सकता था, उसे पौलेटे ने इतना खूबसूरत बना दिया था कि जो भी अंदर जा रहा था उसका मुंह खुला का खुला रह जा रहा था।

लाइफ पर बन चुकी है डॉक्युमेंट्री
पौलेटे ने जो कारनामा कर दिखाया है, उसपर एक डॉक्युमेंट्री, जिसका नाम केव डिगर है बन चुकी है। उन्होंने वाकई कमाल कर दिया था। आज ये केव टूरिस्ट स्पॉट बन चुका है। दूर-दूर से लोग गुफा की खूबसूरती देखने आते हैं।