Header Ads

जब आसमान में उड़ती दिखी इमारत, वॉशिंगटन में हुआ कुछ ऐसा


वॉशिंगटन में मंगलवार की सुबह कुछ ऐसा हुआ कि लोग बस देखते ही रह गए। दुनियाभर में मशहूर यहां का वॉशिंगटन मॉन्यूमेंट आसमान में उड़ता नजर आया। इस शानदार दृश्य को लाखों लोगों ने अपने कैमरे में कैद किया।



- आपको बता दें कि वॉशिंगटन में भयानक ठंड की वजह से ऐसा कोहरा छाया कि यहां की पहचान वॉशिंटन मान्यूमेंट इससे पूरी तरह ढया। दूर से देखने पर ये इमारत किसी साइंस फिक्शन फिल्म की तरह हवा में उड़ती नजर आई शून्य के नीचे पारा लुड़कते ही यहां ऐसी धुंध छाई कि कुछ फिट दूर देखना भी मुश्किल हो गया।


- हवा में उड़ते वॉशिंगटन मान्यूमेंट की ये खूबसूरत फोटोज सोशल मीडिया पर जमकर शेयर की गईं। कुछ लोगों ने इसे लेकर कई तरह की अफवाह भी बनाई। हालांकि, जल्द ही सच्चाई सामने आ गई।


- अमेरिका जबरदस्त ठंड की चपेट में है। देश के कई हिस्सों में पारा माइनस 35 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया है। बॉम्ब साइक्लोन के चलते देश के कई हिस्सों में जबरदस्त बर्फबारी के चलचे 18 इंच तक बर्फ जम गई और बोस्टन में तो बाढ़ तक आ गई।

-वेदर एक्सपर्ट्स के मुताबिक, न्यू हैम्पशायर में माउंट वॉशिंगटन के पारा ठंडी हवाओं के चलते बहुत गिर गया है और ये माइनस 73 डिग्री सेल्सियस तक जा सकता है। ये मार्स के सरफेस से ज्यादा ठंडा है।


- वेदर सर्विस ने न्यू हैम्पशायर, मैरीलैंड, वेस्ट वर्जीनिया, वर्जीनिया, न्यूयॉर्क, वेरमॉन्ट और मेने के तमाम हिस्सों में ठंडी हवाएं चलने की वॉर्निंग जारी की है।

- मेट्रोलॉजिस्ट्स का कहना है कि वेस्टर्न मैसाच्युसेट्स के बर्कशायर माउंटेन में पारा माइनस 37 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है।

- बाल्टिमोर में नेशनल वेदर सर्विस के मेट्रोलॉजिस्ट डैम हॉफमैन ने कहा कि यहां हड्डियों को गलाने वाली ठंड हैं। उन्होंने कहा कि फरवरी 2015 में ऐसी ही भयानक ठंग पड़ी थी।