गर्म कमरे में सो रहा था बच्चा, उठाने गई मां तो दिखा कुछ ऐसा कि
जेनिफर अबमास (Jennifer Abma) नामक महिला ने अपने फेसबुक पर एक दिलदहला देने वाली घटना शेयर की है। एक दिन उन्होंने अपनी बेटी अनास्तासिया ( Anastasia) को कुछ देर के लिए गर्म कमरे में सोने के लिए छोड़ दिया था और जब उसे उठाने गई तो उसका चेहरा देखकर हैरत में पड़ गई। ऐसी हो गई थी हालत...
जेनिफर ने फेसबुक पर लिखा 'शाम का वक्त था, जब मेरी बेटी कमरे में काफी समय से अकेले सो रही थी।
जब मैं उसे उठाने गई तो उसका चेहरा देखकर हैरान रह गई'। उन्होंने बताया कि अनास्तासिया का चेहरा पूरी तरह से लाल और गर्म हो रहा था। इतना ही नहीं पूरी बॉडी भी गर्म हो गई थी। मैंने उसे उठाने की काफी कोशिश की, लेकिन वो नहीं जाग रही थी। करीब 15 मिनट तक मैंने उसे जगाने की लगातार कोशिश की, लेकिन वो नहीं उठी। इसके बाद मैं काफी घबरा गई और हेल्प केयर (इमरजेंसी सर्विस) को फोन किया। करीब 20 मिनट के बाद एंबुलेंस मेरे घर पर पहुंची और उसके साथ इन्वेस्टीगेटर भी थे। जब उन्होंने उसकी जांच शुरू की तो पता चला कि उसे हीट स्ट्रोक लगा है। हीट स्ट्रोक के कारण उसका शुगर लेवल 1.2 पर पहुंच गया था, जो कि 4 से ज्यादा होना चाहिए था। इन्वेस्टीगेटर ने बिना देरी किए उसका ट्रीटमेंट, जिसके बाद वो चिल्लाने लगी और नींद से जाग गई। कुछ देर के बाद उसकी तबीयत नॉर्मल हो गई और वो पहले जैसी दिखने लगी। हालांकि, उनका कहना था कि इस घटना के पीछे उनकी कोई गलती नहीं है। लेकिन, ये मेरे लिए एक सबक था कि मैं ऐसी लापरवाही नहीं बरतूं। अपनी बेटी की फोटो और पोस्ट को शेयर करते हुए जेनिफर ने हीट स्ट्रोक के बारे में दूसरे लोगों को भी सतर्क रहने को कहा। शेयर करने के बाद इनकी पोस्ट वायरल हो गई है। इनकी पोस्ट को अब तक करीब 50 हजार लोगों ने शेयर किया है, जबकि 11 हजार से ज्यादा लोगों ने रिएक्शन दिए हैं।

Post a Comment