नहीं रहे 'क्योंकि सास भी कभी बहू थी' के मिहिर, 44 की उम्र में हुआ निधन
क्योंकि सास भी कभी बहू थी' (2002) और 'फियर फाइल्स' (2013) में काम कर चुके एक्टर इंदर कुमार नहीं रहे। वे 44 साल के थे। गुरुवार रात 12 बजे मुंबई स्थित अपने बंगले पर उन्होंने अंतिम सांस ली। इंदर को हार्ट अटैक आया था। उनकी पत्नी पल्लवी ने खबर की पुष्टि की है। बता दें कि इंदर 'क्योंकि सास भी कभी बहू थी' में मिहिर विरानी के रोल से पॉपुलर हुए थे
अप्रैल 2014 में इंदर कुमार तब खूब चर्चा में रहे थे, जब 23 साल की एक मॉडल ने उनपर रेप का आरोप लगाया था। मॉडल की शिकायत पर उनके खिलाफ आईपीसी की धारा 376 और 506 के तहत मामला दर्ज किया गया था।
- इंदर को कस्टडी में ले लिया गया था। इस दौरान उन्होंने कहा था कि मॉडल और उनके बीच जो हुआ वह आपसी सहमति से हुआ था। जून 2014 में उन्हें मामले में जमानत मिल गई थी।
इंदर ने 1996 में ‘मासूम’ फिल्म से करियर की शुरुआत की थी। इसके बाद कई फिल्मों में काम किया।
- 2009 में वे सलमान खान की सुपरहिट फिल्म ‘वॉन्टेड’ में भी नजर आए थे।
- इसके अलावा 'तुमको न भूल पाएंगे', 'गजगामिनी', 'खिलाड़ियों का खिलाड़ी' जैसी कई फिल्मों में अभिनय कर चुके हैं।

Post a Comment