फिल्म प्रमोशन के लिए कमोड पर बैठे अक्षय कुमार, ये स्टार्स भी दिखे इवेंट में
अक्षय कुमार इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म 'टॉयलेटः एक प्रेम कथा' का प्रमोशन करने में बिजी है। इतना ही नहीं वे लोगों को इस बात के लिए एजुकेट कर रहे हैं कि हर घर में टॉयलेट होना कितना जरूरी है। उन्होंने फिल्म की मार्केटिंग का भी एक अनोखा तरीका निकाला है। बीते दिनों उन्होंने फिल्म से संबंधित एक प्रेस कॉन्फ्रेस ली। इस कॉन्फ्रेस में खास बात ये रही कि क्रॉन्फ्रेस में शामिल फिल्म के सभी स्टार्स चेयर्स की जगह कमोड पर गद्दी लगाकर बैठे थे। कॉन्फ्रेस में अक्षय के अलावा भूमि पेडनेकर, अनुपम खेर, दिव्येन्दु शर्मा विशेष रूप से शामिल थे। लोगों में जागरूकता लाने इवेंट में बांटी ग्राफिक बुक...
अक्षय कुमार ने प्रेस कॉन्फ्रेस में लोगों में जागरूकता लाने आर्टिस्ट हर्षी अग्रवाल द्वारा तैयार की गई एक ग्राफिक्स बुक भी बांटी। इस बुक में ग्राफिक्स द्वारा बताया गया कि चाहे शहर हो या गांव, हर घर में टॉयलेट होने कितना जरूरी है। फिल्म का प्रमोशन करने के साथ अक्षय कुमार ने सिटी के क्लिनअप मार्शल को बुलाकर बात भी की। ये मार्शल उन लोगों पर नजर रखते हैं, जो इस काम के लिए पब्लिक प्लेस का यूज करते है और गंदगी फैलाते हैं। मार्शल इनपर फाइन भी लगाते हैं। सोशल कॉज के लिए काम करने के लिए फेमस अक्षय ने इन मार्शल्स से मुलाकात भी की और इनकी समस्या को भी जाना।

Post a Comment