Header Ads

सांप को पत्ता गोभी की सब्जी समझकर खा गईं मां-बेटी, फिर जानिए क्या हुआ


 बारिश के दिनों में सब्जी-भाजी में कीड़े निकलना सामान्य बात है लेकिन खजराना में पत्तागोभी में सांप निकलने का मामला सामने आया है। अफजान और आमना ने गुरूवार रात पत्तागोभी की सब्जी बनाई थी। सब्जी खाते समय अचानक दोनों की तबियत बिगड़ने लगी। कुछ देर बात बेटी आमना को सब्जी की तपेली में कटा हुआ छोटा सांप दिखाई दिया। इसके बाद दोनों को अस्पताल में भर्ती किया गया है।

खजराना में अफजान अपनी बेटी आमना के साथ रहती है। दोनों दोनों मां बेटी गुरूवार रात खाना खा रहे थे। खाना खाते-खाते अचानक दोनों को चक्कर आने लगे, उन्होंने इसे सामान्य तौर पर लिया। थोड़ी देर बाद दोनों की तबियत बिगड़ने लगी।
- इसके बाद आमना अपने भाई को खाना परोसने लगी, जब उसने भाई को सब्जी देने के लिए तपेली में चम्मच डाली तो उसके होश फाख्ता हो गए। सब्जी की तपेली में एक सांप दो टुकड़े में दिखा। यह देख उसने तुरंत अपनी मम्मी को बुलाया।
- दोनों मां-बेटी ने थोड़ी देर पहले इसी सब्जी से रोटी खाई थी और उनकी तबियत भी बिगड़ रही थी। अफजान ने अपने परिजनों को इसकी सूचना दी। तब तक उन्हें उल्टी होने लगी थी। पूरा वाकिया सुनकर परिजन भी हैरान रह गए बाद में वे उन्हें लेकर एमवाय अस्पताल पहुंचे।

- अस्पताल में आमना ने बताया कि शाम को मम्मी सब्जी मंडी से पत्तागोभी लाई थी। मैंने सब्जी काटी और मम्मी ने सब्जी बनाई थी, लेकिन काटते समय मुझे कुछ दिखाई नहीं दिया। भाई को सब्जी परोसते वक्त देखा तो सांप का बच्चा कटा हुआ था। एमवाय के अधीक्षक डॉ वीएस पाल ने बताया कि गुरूवार रात दोनों मां बेटी की स्थिति गंभीर थी लेकिन अब दोनों खतरे के बाहर हैं। एहतियात के तौर पर उन्हें अगले 24 घंटे तक मेडिकल सुपरविजन में रखा जाएगा।


डॉ पाल ने कहा कि सब्जी के साथ सांप आना सामान्य मामला नहीं है लेकिन ये बहुत असमान्य घटना भी नहीं है। संभवतः या तो पत्तागोभी गंदे पानी में उगाई गई थी या फिर बेचने वाला स्थान गंदा और नमी वाला था। बारिश के मौसम में अक्सर फल और सब्जियों में कीड़े लग जाते है इसलिए किसी भी सब्जी को काटने के पहले और बाद में अच्छी तरह से धो लेना चाहिए ताकि सारे कीड़े निकल सकें।