पांच साल लिवइन में रहा किन्नर के साथ, देर रात हत्या के बाद खुद किया सरेंडर
आलमगंज थाने के गायघाट में मेडिकल शॉप के ऑनर सर्वेश रजत ने काजल नाम के किन्नर को दुकान में बुलाया और उसे बेहोशी का इंजेक्शन दिया। इसके बाद आरोपी ने सर्जिकल ब्लेड से गला रेतकर काजल की हत्या कर दी। शुक्रवार की देर रात दुकान में हत्या करने के बाद 42 साल के रजत ने थाने में सरेंडर कर दिया। किन्नर दवा दुकानदार व कंपाउंडर रजत की कथित प्रेमिका थी। दोनों साथ-साथ रहते थे। संपत्ति के मामले में की हत्या...
- रजत के सरेंडर करने के बाद पुलिस उसकी दुकान में पहुंची और डेडबॉडी बरामद करने के साथ ही उस ब्लेड को भी बरामद कर लिया, जिससे काजल की हत्या की गई थी।
- घटना के मूल में दोनों के बीच संपत्ति विवाद की बात सामने आई है। इधर शनिवार को इसकी सूचना मिलने पर किन्नरों की टोली थाने पहुंच गई।
- गुस्साए किन्नरों ने रजत को हाजत से निकालकर पीटने का प्रयास किया। पुलिस के रोकने पर तोड़फोड़ की। साथ ही सड़क जाम कर पथराव किया। पुलिस से भी हाथापाई की। पत्थर लेकर पुलिस को खदेड़ दिया।
- उधर, हंगामे की सूचना के बाद मौके पर पहुंचे सिटी के एएसपी हरिमोहन शुक्ला व अन्य थानों की पुलिस ने किसी तरह हालत को काबू करने के बाद डेडबॉडी काे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
पांच साल से रजत का काजल से था लगाव
- रजत गायघाट के पास काजीबाग में रहता था। काजल आरा की रहने वाली थी और पटना सिटी में गुड़ की मंडी में रहती थी। करीब दस साल से काजल पटना सिटी के किन्नर मंडली में शामिल थी।
- पिछले पांच साल से रजत का उससे लगाव था। किन्नर सुजाता, रूबी, मोना ने बताया कि रजत ने पैसे के लालच में काजल को फंसा कर रखा था। काजल जो भी भी रुपए कमा रही थी वह रजत को देती थी।
- रजत ने उसके सोने-चांदी के गहने हड़प लिए। यही नहीं रजत ने अपने नाम पर जमीन भी करा ली थी। काजल उससे रुपए, जेवर आदि की मांग कर रही थी। इसलिए रजत ने उसे रास्ते से हटा दिया।
- वहीं रजत का कहना है कि उसका कुछ भी धन मेरे पास नहीं है। यह आरोप बेबुनियाद है। उसकी अपेक्षाओं को पूरा नहीं करने पर वह प्रताड़ित किया करती थी। उसके प्रताड़ना से तंग होकर ही उसे मार डाला।
तीन साल पहले काजल ने एक बच्ची को लिया था गोद
- तीन साल पहले काजल ने सासाराम में रहने वाले दंपती की एक बेटी को गोद लिया था। काजल की हत्या की सूचना मिलने के बाद उस बच्ची के मां-बाप पुष्पा रानी व मनोज कुमार सासाराम से आलमगंज थाने पहुंच गए।
- दंपती काजल की लाश देख फूट-फूटकर रो रहे थे। दंपती कह रहे थे कि बच्ची को उसे गोद दिया था, लेकिन वह भी नहीं रही। बाद में दपंती गुड़ की मंडी गए और बच्ची को लेकर रवाना हो गए।
- आलमगंज थानेदार ओमप्रकाश ने बताया कि हत्या के आरोपी दवा दुकानदार को गिरफ्तार कर लिया गया है। उसने अपना जुर्म कबूल कर लिया है।

Post a Comment