लड़की की ललकार सुन कुश्ती लड़ने पहुंचा लड़का, फिर देखें जो हाल हुआ
एक बार फिर से एक बेटी ने दंगल में पुरुष पहलवानों को लड़ने के लिए ललकारा। महिला पहलवान की चुनौती स्वीकार का एक पुरुष पहलवाल एरीना में उतरा, लेकिन उसे चार मिनट में ही मुंह की खानी पड़ी। ये रोचक कुश्ती देखने को मिली महू के हरसौला में। यहां नागपंचमी पर रतन पहलवान की स्मृति में कुश्ती स्पर्धा हुई।
- दंगल में देशभर के पहलवानों ने हिस्सा लिया। 8 घंटे में ७०, से अधिक छोटी-बड़ी कुश्तियां हुईं। इसमें सबसे रोचक कुश्ती रही महिला-पुरुष की क्राॅस कुश्ती।
- कुश्ती के दौरान जब ओपन चैलेंज की बारी आई तो इंदौर की महिला पहलवान राशि कुलपारे (14) एरीना में पहुंची और कुश्ती के लिए ललकारा। राशि की ललकार सुन भोपाल के केशव सिलावट (14) दंगल में कूद पड़े।
- केशव एरीना में राशि सामने ज्यादा समय तक टिक नहीं सके और महज चार मिनट में ही राशि ने केशव को चित कर कुश्ती जीत ली।
- महिला-पुरुष की कुश्ती को देखने के लिए बड़ी संख्या में लोग जुटे। यहां पहले लोकल पहलवानों की कुश्तियां हुई। ओपन कुश्ती में पहलवानों ने आपस में जोड़ मिलाकर कुश्ती लड़ी। इसमें विजेताओं को नकद राशि व बर्तन इनाम स्वरूप भेंट किए गए।
सालभर में छह क्राॅस कुश्ती जीतीं
- कुश्ती जीतने वाली इंदौर की राशि पहलवान से बताया वे एक साल से पहलवानी कर रही हैं। अब तक उसने पुरुषों के साथ छह कुश्तियां लड़ी हैं और सभी में विजय हासिल की है।
- गौरतलब है कि महू में गतवर्ष महिला पहलवान रानी राणा ने पहलवान विनोद प्रजापत को हराया था।

Post a Comment