Header Ads

आपके घर में भी हो सकता है खतरनाक खिलौना, बच्चे का किया ये हाल


हाल ही में US के मिशिगन में एक 3 साल के बच्चे ने रिवॉल्वर को खिलौना समझ खेलते हुए खुद को शूट कर लिया। इस मामले में बच्चे के पेरेंट्स गैर-जिम्मेदार थे लेकिन आम मामलों में जब माता-पिता अपने बच्चों को किसी खिलौने के साथ खेलते देखते हैं तो खुश होते हैं कि किसी चीज से उनके बच्चे का मन बहल रहा है। लेकिन कई बार नॉर्मल दिखने वाले खिलौने इतने खतरनाक निकलते हैं, कि उसकी वजह से बच्चों को कभी-कभी काफी ज्यादा नुकसान हो जाता है।

नवंबर 2015 में ऑस्ट्रेलिया के ऑप्टोमेट्रिस्ट बेन आर्मिटेज ने अपने एक पेशेंट का जिक्र करते हुए लोगों को अपने बच्चों की हर एक्टिविटी पर ध्यान देने की रिक्वेस्ट की थी। उनके पास एक 14 साल के बच्चे का केस आया था, जिसकी आंखें 75 प्रतिशत डैमेज हो गई थीं। बच्चे के माता-पिता को इसके पीछे की वजह पता नहीं चल पा रही थी। वो हैरान थे कि आखिर उनके बच्चे की आंखों को हो क्या रहा है? जब उन्होंने बेन से कंसल्ट किया तो डॉक्टर ने उनसे बच्चे की हर एक्टिविटी के बारे में पूछा। इस दौरान बेन को पता चला कि ये बच्चा एक छोटे से लेजर लाइट के साथ खेलता था। तब जाकर बेन को पूरा मामला समझ आया। बच्चे के पेरेंट्स के लिए बच्चे का छोटे से लेजर लाइट से खेलना नॉर्मल था, लेकिन इस छोटे से खिलौने ने उनके बच्चे की आंखों को हमेशा के लिए डैमेज कर दिया।

कभी ठीक नहीं हो सकता ये डैमेज

बेन के मुताबिक, ये छोटे लेजर लाइट्स भी काफी नुकसानदायक होते हैं। बच्चे की आंखें पूरी तरह से लाल हो गए थे। जितना नुकसान हो चुका था, उसे ठीक नहीं किया जा सकता था। किसी तरह की लेंस से भी बच्चे की आंखों की रोशनी वापस नहीं की जा सकती थी। लाइट की वजह से बच्चे की आंखों को बहुत ज्यादा नुकसान हो गया था। अगर आपके बच्चे भी इन लाइट्स से खेलते हैं तो आप भी सावधान हो जाइए। ये खतरनाक हो सकता है।