Header Ads

परिवार के साथ घूमने गया था बच्चा, यूं कर बैठा लाखों साल पुरानी चीज की खोज


यूएसए के न्यू मेक्सिको में 10 साल का जूड स्पार्क्स हाल ही में अपने मां-बाप के साथ घूमने गया था। उसी दौरान मिट्टी के बंकर में किसी चीज से उसका पैर टकराया, जब उसने थोड़ी सी मिट्टी हटाकर देखा तो उसे किसी जानवर का काफी पुराना अवशेष दिखाई दिया।लाखों साल पुराना है ये अवशेष...


बच्चे ने तुंरत इस खोज के बारे में अपने मां-बाप को बताया। वो भी वहां पहुंच कर उस अवशेष को देखने लगे, लेकिन उन्हें उसके बारे में कुछ भी जानकारी नहीं था। इसलिए उन्होंने इस खोज के बारे में न्यू मेक्सिको स्टेट यूनिवर्सिटी के प्रोफेसर पीटर हाउडे (Peter Houde) को सूचना दी। इसके बाद पीटर अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंच गए और लैंड ऑनर से परमिशन लेकर करीब एक हफ्ते तक वहां खुदाई की, जिसके बाद एक विशालकाय खोपड़ी को बाहर निकाला गया। पीटर का कहना था कि उस खोपड़ी का वजन करीब एक हजार किलो का है और 1.2 मिलियन साल पुराना है। उन्होंने बताया कि यह खोपड़ी हाथी जैसा दिखने वाला जानवर मास्टोडॉन का है। उन्होंने उम्मीद जताई है कि इस खोपड़ी को लोगों को देखने के लिए रखा जाएगा। हालांकि, उनका यह भी कहना था कि जब तक उसके बारे में कोई जानकारी नहीं मिल जाती तब तक संभव नहीं है। उन्होंने बताया कि इस पर रिसर्च करने के लिए कई साल लग सकते हैं। पीटर ने बताया कि यह खोज रेयर है। लेकिन, इसके अस्तित्व के बारे में अभी कुछ भी नहीं कहा जा सकता है। हमलोग इस खोज से काफी एक्साइटेड हैं।