Header Ads

44 की उम्र में 'क्योंकि सास...' के एक्टर की मौत, ये सेलेब्स 40 साल भी न जिए


क्योंकि सास भी कभी बहू थी (2002) में स्मृति ईरानी के पति के रोल में दिखे इंदर कुमार का निधन हो गया है।

'क्योंकि सास भी कभी बहू थी' (2002) में स्मृति ईरानी के पति के रोल में दिखे इंदर कुमार का निधन हो गया है। गुरुवार रात 12 बजे नींद में उन्हें हार्ट अटैक आया और 44 साल के इंदर सोए के सोए रह गए। (पढ़ें पूरी खबर)वैसे, अगर TV वर्ल्ड के कई ऐसे सेलेब्स भी रहे हैं, जो 40 साल भी जी नहीं सके। इनमें से किसी की दुर्घटना में मौत हुई तो किसी ने खुद मौत को गले लगा लिया।

तरुणी को रसना गर्ल के नाम से जाता था। उन्होंने साल 2009 में अमिताभ बच्चन स्टारर 'पा' में भी काम किया था। 2012 में नेपाल में हुए प्लेन (अग्नि एयर फ्लाइट CHT) क्रैश में उनकी डेथ हो गई थी।

इश्मीत सिंह सोढ़ी रियलिटी शो 'स्टार वॉइस ऑफ़ इंडिया' नीतने के बाद लाइमलाइट में आए थे। वे पेशे से मॉडल भी थे। उनका पहला म्यूजिक एल्बम 'गुरबानी' नाम से आया था, जो कि रिलीजियस था। 29 जुलाई 2008 को वे मालदीव के एक होटल के स्विमिंग पूल में रहस्यमयी हालत में मृत पाए गए थे। वे वहां किसी कॉन्सर्ट के लिए गए थे।

'बालिका वधू' में आनंदी 1 अप्रैल 2016 को अपने अपार्टमेंट में सीलिंग फेन से लटकी पाई गई थीं। इसके बाद उन्हें कोकिलाबेन अंबानी हॉस्पिटल ले जाया गया। वहां डॉक्टरों ने उन्हें डेड बता दिया। बता दें कि प्रत्यूषा ने 'बालिका वधू' के अलावा 'बिग बॉस 7', 'किचन चैम्पियन 4', 'झलक दिखला जा 7' और 'पॉवर कपल' जैसे रियलिटी शोज भी किए थे।

टीवी एक्ट्रेस और मॉडल नफीसा जोसेफ की मौत किसी रहस्य से कम नहीं है। 1997 में मिस इंडिया यूनिवर्स का ताज अपने नाम करने वाली नफीसा 2004 में मात्र 26 साल की उम्र में फंदे पर झूल गईं। उन्हें एमटीवी पर एक शो को होस्ट करने के लिए भी जाना जाता था। गौरतलब है कि नफीसा ने बॉलीवुड फिल्म 'ताल' और टीवी सीरियल C.A.T.S में मुख्य भूमिका निभाई थी।

4 फरवरी 1984 को बीकानेर, राजस्थान में जन्में सिंगर संदीप आचार्य ने 2006 में रियलिटी शो इंडियन आइडल-2 का खिताब जीता था। महज 29 साल के संदीप ने 15 दिसंबर 2013 को गुड़गांव के हॉस्पिटल में अंतिम सांस ली। बताया जाता है कि उनकी मौत पीलिया के चलते हुई है। संदीप मौत से पहले करीब एक पखवाड़े से बीमार थे। ऐसा बताया जाता है कि वे इस बीमारी के प्रति लापरवाही बरत रहे थे, जो उनकी मौत का कारण बनी।

1 जनवरी 1976 को पश्चिम बंगाल के रानीगंज में जन्मी कुलजीत रंधावा को बतौर टीवी एक्ट्रेस और मॉडल जाना जाता था। खासतौर से टीवी सीरीज 'स्पेशल स्क्वाड' और 'C.A.T.S.' से उन्होंने अपनी पहचान बनाई थी। साल 2006 में अचानक उनकी मौत की खबर से मॉडलिंग इंडस्ट्री से टीवी वर्ल्ड तक को चौंकाया। उन्होंने जूहू, मुंबई स्थित अपने अपार्टमेंट में आत्महत्या की थी। अपने सुसाइड नोट में उन्होंने लिखा था, ''मैं जिंदगी के दबाव को झेल नहीं पा रही हूं, इसलिए अपना जीवन समाप्त करने जैसा कदम उठा रही हूं।

पॉपुलर तमिल टीवी एक्टर साईं प्रशांत ने पिछले महीने 31 साल की उम्र में मौत को गले लगा लिया। वे उनके चेन्नई स्थित अपार्टमेंट में मृत पाए गए थे । प्रशांत ने तमिल टीवी पर 'सेल्वी', 'अन्नामलाई' और 'अरसी' जैसे सीरियल्स में काम किया है। इसके अलावा, उन्हें 'Neram','Thegidi' और 'Vadacurry' जैसी तमिल फिल्मों में भी देखा गया है। उन्होंने करीब चार महीने पहले ही दूसरी शादी की थी। पुलिस ने इस बारे बताया था कि कोई स्पष्ट कारण नहीं है, लेकिन हो सकता है कि वे अपना अकेलापन बर्दाश्त नहीं कर सके। पुलिस के मुताबिक, साईँ ने ड्रिंक में जहर मिलकर पिया था।

अबीर ने अपनी पहचान छोटे परदे पर बनाई थी। 'होटल किंग्स्टन', 'कुसुम', 'बदलते रिश्तों की दास्तान','घर आजा परदेसी' जैसे शानदार सीरियल्स में एक्टिंग कर चुके अबीर ने बांग्ला फिल्म 'सख्खत' में भी काम किया था। 31 मई 2013 को दिल का दौरा पड़ने से अबीर की मौत हो गई। यह दौरा उन्हें मलाड, महाराष्ट्र में जिम करते समय आया था।अबीर का जन्म 21 अप्रैल 1976 को हुआ था।