Header Ads

6 महीने पहले बेटे ने जहां की थी सुसाइड, अब कमरा खोला तो चौंक गए घरवाले


30 जनवरी को पुलिस कस्टडी से भागकर सुसाइड करने वाले शिवम भदौरिया की मौत के मामले नया मोड़ सामने आया है। घटना के बाद से थाटीपुर स्थित शकुंतलापुरी में जिस दोस्त के फ्लैट में शिवम ने सुसाइड किया था तभी से वह पुलिस ने सील कर दिया था। वहां अब शिवम का सामान लेने जब परिजन ने थाटीपुर पुलिस से अनुमति लेकर वीडियोग्राफी में फ्लैट खोला तो वे चौंक गए।

शिवम की मां ऊषा भदौरिया ने बताया कि फ्लैट में जिस पंखे से लटक शिवम ने फांसी लगाई थी, वह घटना के समय टेढ़ा था तो सील्ड कमरे में पंखा सीधा किसने कर दिया। 95 किलो वजन था शिवम का, इसलिए पंखा टेढ़ा था। वहीं कमरे का सामान भी इस तरह बिखरा मिला जैसे किसी ने पूरे कमरे को खंगाला है। कुछ तो गडबड़ जरूर हुई है।

30 जनवरी: कस्टडी से लेकर सुसाइड तक
गोला का मंदिर स्थित हनुमान नगर में रहने वाले बादशाह सिंह भदौरिया का बेटा शिवम उर्फ शैलेंद्र को पड़ाव पुलिस ने कस्टडी में लिया था। कोमल बंसल नाम की युवती का मोबाइल नवंंबर 2016 में लूटा गया था जिस मामले में पुलिस ने अंकित नाम के युवक को पकड़ा तो उसने पुलिस से कहा कि इसमें उसका साथी शिवम भी शामिल था।

पुलिस अंकित को लेकर हनुमान नगर पहुंची जहां शिवम को हथकड़ी लगाकर ला ही रहे थे कि वह वहां से हथकड़ी समेत भाग गया। अगले दिन सुबह पुलिस को शिवम के शकुंतलापुरी में होने की खबर मिली जहां वह अपने दोस्त के फ्लैट पर फांसी पर टंगा मिला।
तब भी मां ने कहा था-फांसी नहीं लगा सकता मेरा बेटा
घटना के बाद शिवम की मां ऊषा और पिता बादशाह का आरोप था कि उनका बेटा फांसी नहीं लगा सकता। फ्लैट में जब यह घटना बताई गई तो उन्हें अंदर भी नहीं घुसने दिया। ऊषा ने बताया कि पहले ही गडबड़ की आशंका थी और अब जब सील्ड कमरा खोला गया तो उसमें टेढ़े पंखे को सीधा कौन कर गया।
घटना के समय वीडियोग्राफी कराई गई थी। सुसाइड का मामला है। परिजन के आरोप के बारे में मुझे जानकारी नहीं है।