333 रु में 30GB 4G डाटा, एयरसेल ने लॉन्च किया नया प्लान
पिछले हफ्ते जियो ने नए प्लान लॉन्च किए थे। इसके बाद दूसरी टेलिकॉम कंपनियों ने कस्टमर्स को लुभाने के लिए नए-नए प्लान लॉन्च करना शुरू कर दिए हैं। इसी कड़ी में एयरसेल ने अपने यूजर्स के लिए 333 रुपए का नया प्लान लॉन्च किया है। इस प्लान में 333 रुपए में 30GB डाटा मिलेगा। इस पर कोई डेली डिमिट भी नहीं होगी। यानि यूजर्स चाहे तो एक दिन में पूरा डाटा यूज कर सकते हैं। ये प्लान अभी सिर्फ कर्नाटक रीजन के लिए लॉन्च किया गया है। उम्मीद की जा रही है कि यह जल्द ही दूसरे रीजन में भी लॉन्च किया जाएगा।
Jio से सस्ता है ये प्लान
इसके पहले एयरसेल ने 348 रुपए का प्लान लॉन्च किया था इस प्लान में 84 दिन के लिए 84GB दिया जा रहा है। इसके साथ ही अनलिमिटेड कॉलिंग भी मिलेगी। देखा जाए तो ये प्लान जियो के 399 प्लान से भी सस्ता है। लेकिन इसमें मैसेज और रोमिंग फ्री नहीं है।


Post a Comment