एक Photo के कारण बर्बाद हो गई महिला की Life, इंटरनेट पर किया था पोस्ट
हम में से ज्यादातर लोगों को पता है कि इंटरनेट पर अपनी ज्यादा बोल्ड और रिवीलिंग तस्वीर डालना खतरे को न्योता देने के बराबर है। इसकी वजह से आप मुसीबत में भी पड़ सकते हैं। लेकिन कुछ लोग इतने जागरूक नहीं होते और इसकी वजह से मुसीबत में फंस जाते हैं। ऐसा ही कुछ हुआ तस्वीर में दिख रही इस महिला के साथ। इसने अपनी स्टोरी इंटरनेट पर लोगों को अवेयर करने के लिए शेयर की है। तस्वीर का हुआ गलत इस्तेमाल
इन दिनों सोशल साइट्स से लोगों की तस्वीर चुराकर उनका गलत इस्तेमाल करना आम बात हो गया है। कई लोगों की तस्वीरें तो रिवेंज पोर्न यानी अश्लील साइट्स पर सिर्फ बदला लेने के लिए पोस्ट कर दी जाती है। ऐसी महिलाओं को जानकारी तक नहीं होती कि उनकी तस्वीरों का गलत इस्तेमाल किया जा रहा है। इस महिला की तस्वीर का भी गलत इस्तेमाल किया गया। दरअसल, इसने अपने सोशल अकाउंट पर फोटो पोस्ट की थी, जहां से किसी ने उसे चुरा लिया और इमगुर वेबसाइट पर पोस्ट कर दिया। तस्वीर के साथ कैप्शन में लिखा था कि इस महिला ने पूरा एक महीना बिना किसी तरह के ड्रग्स का इस्तेमाल किए पूरा किया है। जबकि रियल लाइफ में ये महिला ऐसा कोई नशा करती ही नहीं है। गनीमत थी की महिला के कजिन ने 17 जुलाई को ये तस्वीर देख ली और उसे इन्फॉर्म कर दिया। इसके बाद महिला ने एक्शन लिया।
बर्बाद हो जाती है लड़कियों की लाइफ
इस तरह की हरकतों का शिकार हुई लड़कियों की लाइफ बर्बाद हो जाती है। दरअसल, कई बार लड़कियों की तस्वीरें पोर्न साइट्स पर भी अपलोड कर दी जाती हैं। इस महिला को समय पर जानकारी मिल गई। वरना इसे ड्रग एडिक्ट का टैग मिलना तय था। जब तक महिला को अपनी तस्वीर के मिसयूज होने की बात पता चली, तब तक लाखों लोगों ने उस पोस्ट को देख लिया था।


Post a Comment