मुमैथ खान से संपूर्णेश बाबू तक, ये हैं साउथ 'बिग बॉस' के 14 कंटेस्टेंट
बॉलीवुड के सबसे पॉपुलर और कॉन्ट्रोवर्शियल रियलिटी शो 'बिग बॉस' की तरह ही अब साउथ में भी 'बिग बॉस' शुरू हुआ है। 16 जुलाई से शुरु हुए शो के फर्स्ट सीजन को एक्टर जूनियर एनटीआर होस्ट कर रहे हैं। इसके पहले एपिसोड में 14 कंटेस्टेंट को रूबरू कराया गया, जो अगले 70 दिनों तक बिग बॉस के घर में रहेंगे। इनमें एक्टर्स के अलावा सिंगर्स और एंकर्स भी शामिल हैं। इस पैकेज में हम बता रहे हैं साउथ के 'बिग बॉस' के 14 कंटेस्टेंट्स के बारे में
मुमैथ खान
मुमैथ टॉलीवुड की आइटम सॉन्ग स्पेशलिस्ट भी हैं। वो हर फिल्म में एक आइटम सॉन्ग के लिए 25 लाख रुपए चार्ज करती हैं। मुमैथ ने बॉलीवुड फिल्म 'मुन्नाभाई एमबीबीएस' और 'राउड़ी राठौड़' में आइटम डांस किया था, जिसे लोगों ने काफी पसंद किया था। वैसे मुमैथ को एक्टिंग से ज्यादा आइटम नंबर के लिए ही जाना जाता है। उन्होंने तेलुगु, तमिल और कन्नड़ फिल्मों में भी काम किया है। जिस फिल्म में मुमैथ के डांस नंबर का तड़का लगता है, उसे पहले ही हिट मान लिया जाता है।
संपूर्णेश बाबू
संपूर्णेश बाबू को तेलुगु की जासूसी वाली फिल्मों के लिए खासतौर पर जाना जाता है। संपूर्णेश 'ह्दयाकलेयम' और 'कोब्बारी मेट्टा' से लाइमलाइट में आए। संपूर्णेश उन एक्टर्स में से एक हैं, जिन्होंने आंध्रप्रदेश को स्पेशल स्टेट का दर्जा दिलाने की बात कही थी।
शिवा बालाजी
शिवा बालाजी को फिल्म 'आर्या' से फेम मिला। इस फिल्म में उनके अलावा अलु अर्जुन भी थे। वैसे शिवा ने कृष्णा वामसी की फिल्म 'चंदामामा' से बतौर लीड एक्टर शुरुआत की और यह फिल्म सक्सेसफुल रही। शिवा हाल ही में ऑनलाइन ट्रोल का विरोध करने को लेकर भी चर्चा में रहे।
तेजस्वी मदीवड़ा
तेजस्वी कोरियोग्राफर से एक्ट्रेस बनीं। उन्हें अक्सर इंस्टाग्राम पर अपनी फोटो पोस्ट करने के लिए जाना जाता है। तेजस्वी ने 2013 में फिल्म Seethamma Vaakitlo Sirimalle Chettu से डेब्यू किया। उन्होंने हैदराबाद के सेंट फ्रांसिस कॉलेज फॉर वुमन से मास कम्युनिकेशन में डिग्री ली है।
धनराज
धनराज को तेलुगु फिल्मों में कॉमिक रोल के लिए जाना जाता है। उन्होंने 2004 में आई फिल्म 'जय' से करियर की शुरुआत की। विजयवाड़ा के रहने वाले धनराज पेरेंट्स को बताए बिना महज 100 रुपए लेकर टॉलीवुड आ गए थे। शुरुआत में उन्होंने हैदराबाद के एक होटल में भी काम किया था। उन्हें पॉपुलर टीवी शो 'धनाधन धनराज' के लिए भी जाना जाता है।
आदर्श बालकृष्णा
आदर्श को फिल्म 'हैप्पी डेज' और 'गोविंदुडु अंदरिवडेले' के लिए जाना जाता है। आदर्श ने विनायकुडु, राइड, मारो चरित्र, नूरू जनमकु, जीनियस, बॉडीगार्ड जैसी फिल्मों के लिए भी जाना जाता है।
अर्चना
अर्चना उर्फ वेदा शास्त्री तेलुगु एक्ट्रेस हैं। उन्होंने तमिल, कन्नड़ और मलयालम फिल्मों में भी काम किया है। अर्चना ने 2004 में फिल्म 'तापना' से करियर की शुरुआत की। उनकी लास्ट फिल्म लायन (2015) है।
मधु प्रिया
सिंगर मधु प्रिया ने करीब एक साल पहले पति और ससुरालवालों पर दहेज प्रताड़ना का आरोप लगाया था। मधु बिग बॉस के कॉन्ट्रोवर्शियल पर्सनैलिटीज में से एक हैं।
कल्पना
कल्पना राघवेंद्र तेलुगु और तमिल की पॉपुलर सिंगर हैं। कल्पना कई सिंगिंग कॉम्पिटीशन शोज में बतौर जज रही हैं। कल्पना 5 साल की उम्र से गा रही हैं। 2013 तक उन्होंने 1500 से ज्यादा गाने गाए और भारत व विदेशों में 3 हजार से ज्यादा शोज कर चुकी हैं।
महेश कथी
महेश फिल्म क्रिटिक हैं और उन्हें काफी रूथली तरीके से फिल्मों की समीक्षा के लिए जाना जाता है। महेश को साउथ के कई टॉप स्टार्स के फैन्स द्वारा उनके चहेते सुपरस्टार के बारे में नेगेटिव रिव्यू को लेकर धमकियां तक मिल चुकी हैं। महेश भी बिग बॉस के घर में कॉन्ट्रोवर्शियल पर्सनैलिटीज में से एक हैं।
ज्योति
ज्योति ने कई तेलुगु फिल्मों में बतौर सपोर्टिंग रोल काम किया है। कई बार ज्योति को स्लीजी रोल के लिए क्रिटिसाइज भी होना पड़ा है। ज्योति अपने बड़बोलेपन के चलते बिग बॉस के घर में धमाल मचाने वाली हैं।
समीर
समीर को भी तेलुगु फिल्मों में सपोर्टिंग रोल्स के लिए जाना जाता है। समीर कई तेलुगु डेली सोप्स में भी काम कर चुके हैं। समीर ने इंद्र, सिम्हाद्री, श्री राम दासु, मगधीरा, लीजेंड और सरायनोडू में काम किया है।
हरि तेजा
तेलुगु टीवी की पॉपुलर एक्टर और होस्ट हरि तेजा को त्रिविक्रम श्रीनिवास की फिल्म 'अ...आआ' में मनगम्मा के रोल के लिए जाना जाता है। उन्हें फिल्मों में बेहतरीन कॉमिक टाइमिंग के लिए भी जाना जाता है। उन्हें टीवी शो मनसु ममता और अभिरुचि के लिए भी जाना जाता है।
प्रिंस सेसिल
तेलुगु फिल्म 'बस स्टॉप' और 'रोमांस' में काम कर चुके एक्टर प्रिंस साउथ के सबसे यंग एक्टर्स में से एक हैं। महज 24 साल के प्रिंस ने डॉलर्स कॉलोनी, नेनु शैलजा और बनी एंड चेरी जैसी फिल्मों में काम किया है।
कत्थी कार्तिका
कार्तिका पॉपुलर एंकर और होस्ट हैं। उन्हें एक अलग ही अंदाज में इंटरव्यू करने के लिए भी जाना जाता है।


Post a Comment