Header Ads

समुद्र किनारे धूप सेंक रही थी महिला, अचानक इतने पास से गुजर गई मौत


बीच पर रिलैक्स करना भला किसे पसंद नहीं है? धूप में बैठकर मजे से धूप सेंकना और आराम करना। लेकिन कभी-कभी सुकून की जगह इंसान के सामने अचानक मौत आ खड़ी होती है। ऐसी ही एक घटना इन दिनों सोशल साइट्स पर वायरल हो रही है। आराम से लेटी थी महिला, तभी हुआ ये

सोशल साइट्स पर बीच पर आराम कर रही महिला की तस्वीरें वायरल हो रही है। हालांकि, ये कौन सा बीच है, इसका कहीं कोई जिक्र नहीं है। बीच पर मौजूद दूसरे शख्स ने ये तस्वीरें शेयर की है, जिसमें उसने मेंशन किया है कि मौत कभी भी आ सकती है। लेकिन ये महिला काफी भाग्यशाली थी, जो बच गई। दरअसल, तस्वीर में दिख रही महिला आराम से एक पहाड़ के किनारे बैठकर धूप सेंक रही थी। अचानक उसे काफी तेज आवाज सुनाई दी। इससे पहले की वो कुछ समझ पाती, कुछ ही देर बाद उसके बगल में खड़ी चट्टान भरभरा कर गिरने लगी। ये सब उसके इतने नजदीक हो रहा था कि वो स्तब्ध सी वहीं बैठी रही। इसके कुछ देर बाद उसे होश आया और उसने तुरंत अपना टॉवल उठाया और उस जगह से दूर भागने लगी। जिस शख्स ने ये तस्वीरें ली, उसने लिखा कि महिला वाकई भाग्यशाली थी। अगर वो चट्टान से थोड़े और नजदीक होती, तो उसकी मौत तय थी।