मां-बच्चे का प्यार दिखाती हैं ये तस्वीरें, दिल को छू लेंगे ये पल
बच्चों के प्रति मां का प्यार बिना किसी शर्त के होता है। इंसान ही नहीं, जानवरों के अंदर बच्चो के प्रति उतना ही स्नेह होता है। आज हम आपको दिखाने जा रहे हैं कुछ ऐसी तस्वीरें, जिन्हें देखने के बाद आप भी समझ जाएंगे कि जानवर भी अपने बच्चों से कितना प्यार करते हैं। दो कैटेगरी में बांटे गए हैं
इकोलॉजिस्ट के मुताबिक, बच्चों की देखभाल करने के लिहाज से जानवरों को दो ग्रुप में बांटा गया है। ये हैं r और K। K ग्रुप में शामिल किए गए हैं हाथी, बिल्ली और इंसान। इस ग्रुप में शामिल किए गए जीव अपने जीवन में कम बच्चों को जन्म देते हैं और उनसे काफी लगाव रखते हैं। r ग्रुप के जानवरों के कई बच्चे होते हैं, जिनमें से ज्यादातर की मौत हो जाती है। ये जल्दी बड़े हो जाते हैं और अपने पेरेंट्स से दूर चले जाते हैं। ये तस्वीरें आपका दिल छू लेंगी।


Post a Comment