एकता कपूर के बिजनेस पार्टनर बने मुकेश अंबानी, खरीदे करोड़ों के शेयर
बिजनेस टायकून मुकेश अंबानी ने हाल ही में टीवी प्रोड्यूसर एकता कपूर से हाथ मिलाया है। मुकेश अंबानी ने हाल की में एकता के प्रोडक्शन हाउस बालाजी टेलीफिल्म्स के 24.92 परसेंट शेयर 412.28 करोड़ में खरीदे हैं। इसी के साथ वो बालाजी टेलीफिल्म्स के पार्टनर बन गए हैं।23 साल पहले हुई थी बालाजी टेलीफिल्म्स की स्थापना...
- ये नया कोलेबरेशन एकता को डिजिटल प्लेटफॉर्म पर मदद करेगा।
- एकता के यूट्यूब चैनल ALTBalaji को अब रिलायंस जियो नेटवर्क सपोर्ट करेगा और बालाजी के सभी शोज अब रिलायंस कंपनी के प्रोडक्ट बन गए हैं।
- बालाजी टेलीफिल्म्स की स्थापना प्राइवेट कंपनी के तौर पर 10 नवंबर 1994 को हुई थी।
- इसके बाद 28 फरवरी 2000 को यह पब्लिक कंपनी बनी थी।
- बता दें, उसके बाद से यह एशिया और मिडिल-ईस्ट की सबसे अधिक कंटेट जेनरेट करने वाली कंपनियों में से एक है।
अंधेरी में है एकता का प्रोडक्शन हाउस
- अंधेरी (वेस्ट) में बालाजी टेलीफिल्म्स का ऑफिस है। ऑफिस के एंट्रेस में ही गणेश मंदिर है।
- सीढ़ियों से ऊपर चढ़ते ही ऑफिस की दीवारों पर तिरुपति बालाजी की फोटोज लगी हैं।
- ऑफिस के अंदर एकता के केबिन के पास भी गणेश जी का एक मंदिर है।
- इसके अलावा ऑफिस में एक मेमोरी वॉल है, जहां एकता और उनके फ्रेंड्स की मेमोरेबल फोटोज लगी हैं। अवॉर्ड्स और ट्रॉफी के लिए भी एक अलग स्पेस है।


Post a Comment