इस शख्स ने 20 सालों से नहीं किया है ब्रश, दांतों का हो चुका है ऐसा हाल
हमें बचपन से सिखाया जाता है कि हर इंसान को दिन भर में दो बार ब्रश करना चाहिए। आपने कुछ ऐसे भी लोगों को देखा होगा, जो दिन में तीन से चार बार ब्रश करते हैं। लेकिन आज हम आपको ऐसे शख्स के बारे में बताने जा रहे हैं, जिसनें पिछले 20 साल से ब्रश नहीं किया था।
21 साल के जे ने अपनी जिंदगी में कभी भी ब्रश नहीं किया था। इस साल जनवरी में एक ब्रिटिश रियलिटी शो के दौरान जे पहली बार दुनिया के सामने आए थे। पेशे से सफाई कर्मी जे ने बताया कि बचपन में उन्हें किसी ने भी ब्रश करना नहीं सिखाया था। इसी वजह से उनके दांत खराब हो गए। उनके दांतों की स्थिति इतनी खराब हो गई थी कि जे उन्हें देखना भी नहीं चाहते थे। अपने दांतों की वजह से जे अपने सपनों को पूरा नहीं कर पाए। वो स्पोर्ट्स या फिजियोथेरेपी में करियर बनाना चाहते थे लेकिन दांतों की वजह से वो ऐसा नहीं कर पाए।
डेंटिस्ट ने यूं बदली लाइफ
जे के डेंटिस्ट ने उनकी लाइफ बदल दी। डेंटिस्ट जेम्स रशेल ने उसके दांतों का सीटी स्कैन करने के बाद पाया कि उन्हें जे के दांतों पर बहुत मेहनत करनी पड़ेगी। उन्होंने जे के दांतों को एक्सट्रैक्शन, क्लीनिंग और डेंटल इंप्लांट के जरिए ठीक किया। अब उनके मोतियों की तरह चमचमाते दांत देख यकीन नहीं होता कि ये वही जे हैं जिनके दांत देखने के बाद पानी पीना भी मुश्किल हो जाए।

Post a Comment