ये हैं दुनिया के 7 फालतू आविष्कार, जाने क्या सोचकर बनाया गया इन्हें
आए दिन दुनिया में तरह-तरह के आविष्कार होते रहते हैं। इनमें से कुछ आविष्कारों ने दुनिया ही बदल डाली और कुछ आविष्कार ऐसे थे कि बनाने वाले ने भी सोचा होगा कि "ये मैंने क्या बना डाला"? आज हम आपको बताने जा रहे हैं ऐसे ही 10 अजीबोगरीब चीजों के बारे में, जिन्हें देखकर आपको भी अहसास हो जाएगा कि ये जरुरी हैं या फालतू। चिपकू कपल्स के लिए बनाया गया ये अंडरवियर...
जो कपल एक-दूसरे से एक मिनट अलग नहीं रहना चाहता, उसके लिए चीन ने बनाया है ये स्पेशल अंडरवियर। इसका नाम उन्होंने फंडीज रखा है। हालांकि, ये आविष्कार कितना बेहूदा है, ये आप भी समझ ही गए होंगे। लेकिन जो कपल एक दूसरे के साथ हद से ज्यादा चिपकू रहते हैं, उनके लिए तो ये आविष्कार काफी काम की होगी।
ये खास अलार्म घड़ी उनके लिए है, जो लातों के भूत हैं। यानी जिन्हें अलार्म भी उठा नहीं पाती है। अगर एक बार आवाज सुनकर आप नहीं उठते, तो इसके साथ अटैच हाथ आपको मार कर उठाएंगे।
पार्टनर की इस हरकत से पाइए छुटकारा
कमरे में बदबू फैलाने वालों के लिए बनाया गया है 'बैटर मैरिज ब्लैंकेट'। इस कम्बल में गन्दी बदबू को सोखने की शक्ति होती है। अगर आपका पार्टनर ज्यादा फार्ट करता है तो आप इसे इस्तेमाल कर सकते हैं।
शोर में भी कीजिए पार्टनर से बातें
पता नहीं कोई इसका इस्तेमाल करता होगा कि नहीं लेकिन इस चीज का इस्तेमाल इसलिए किया गया है ताकि आप किसी से ठीक तरह से बात कर सकें। यानी अगर आप शोर में अपने पार्टनर से किसी सीरियस मैटर पर बात करना चाहते हैं, तो ये साउंड बबल आपके लिए काफी उपयोगी है।
मछलियों को वॉक पर ले जाना हुआ आसान
इस आविष्कार के बाद आप आसानी से मछलियों को घर से बाहर वॉक पर ले जा सकते हैं। वैसे तो मछली की दुनिया पानी के अंदर ही होती है, लेकिन फिर भी कोई उसे बाहर की दुनिया दिखाना चाहे तो इस चीज को खरीद सकता है।
प्राइवेसी पसंद करने वालों के लिए
ये ख़ास तरह का स्कार्फ पहनकर आप अपने लैपटॉप या मोबाइल पर प्राइवेसी रख सकते हैं। हालांकि, इसे पहनकर आप उतने ही बड़े बेवकूफ भी लगेंगे। इस खास स्कार्फ को उनके लिए बनाया गया है, जो नहीं चाहते कि दूसरे उनकी कंप्यूटर स्क्रीन या मोबाइल में ताक-झांक करें।
घर की सफाई करेंगे कुत्ते
कुत्तों को लोग घर की रखवाली करने के लिए पालते हैं। लेकिन इस ख़ास आविष्कार के बाद कुत्ते आपके घर की साफ-सफाई भी कर पाएंगे। बस इन खास पैड्स को अपने कुत्तों के पैरों में लगा दीजिए। वो जिधर भी जाएंगे, वहां सफाई होती जाएगी।



Post a Comment