Header Ads

फिगर के लिए निकलवा डालीं पसलियां, एक्स-हसबैंड भी है Shocked


जर्मनी की रियलिटी टीवी स्टार सोफिया वोलरशेम अपनी फिगर को लेकर खबरों में हैं। कहा जा रहा है कि उन्होंने पतली कमर पाने के लिए अपनी पसलियां तक निकलवा डाली हैं। सोफिया को पहले से ही कॉस्मेटिक सर्जरी के लिए जाना जाता है। वो पहले भी कई ब्रेस्ट इम्प्लांट करा चुकी हैं और उन्होंने नाक के भी चार ऑपरेशन कराए हैं।एक्स-हसबैंड के लिए पहचानना हुआ मुश्किल
- कैलिफोर्निया में ब्रेवरले हिल्स की एक क्लिनिक पर उन्होंने पतली वेस्ट के लिए ये सर्जरी करवाई है।
- सोफिया के मुताबिक, ये प्रोसीजर काफी मुश्किल भरा रहा। उनकी सर्जरी कास्मेटिक सर्जन माइकल के ओबेंग ने की।
- हालांकि, उन्होंने खुलकर इस बात का खुलासा नहीं किया कि इतनी पतली वेस्ट के लिए उन्होंने पसली निकलवाई या किस तरह की सर्जरी कराई।
- जर्मन लोकल मीडिया में ये अफवाहें जरूर हैं कि सोफिया ने इस लुक के लिए बट इम्प्लांट कराया है और कुछ पसलियां हटवाई हैं।
- सर्जरी के तीन हफ्ते बाद उन्होंने मीडिया से कहा कि उन्होंने इस ऑपरेशन का कोई अफसोस नहीं है और वो इससे बहुत खुश हैं।
- वहीं, सोफिया के एक्स-हसबैंड बर्ट वोलरशेम को उनकी फोटोज देखकर झटका लगा है। उनके लिए सोफिया को पहचानना मुश्किल हो गया।
- बर्ट ने कहा कि ऐसी सर्जरी के नतीजे अच्छे नहीं होंगे, क्योंकि ये पूरी तरह से इंसान के शरीर की रचना के खिलाफ है।
- डसेलडोर्फ में मशहूर ब्रॉथल ऑपरेटर बर्ट और सोफिया शादी के छह साल तक साथ रहे थे और 2016 में इनका तलाक हो गया था।