Header Ads

पति ने ही बिना कपड़ों के लटकाया था फंदे पर, लाश देख चीखती भागी थी सास






शहर में पांच दिन पहले एक महिला की उसी के घर में फांसी से लटकी नग्न लाश मिलने की गुत्थी पुलिस ने सुलझा ली है। टॉर्चर से परेशान होकर महिला की हत्या उसी के पति ने सोने के दौरान गले में फंदा डालकर की थी। इसके बाद शव को फांसी से लटका दिया था। सोने के दौरान महिला पहले से ही नग्न हालत में थी। इससे उसका शव भी फांसी पर नग्न मिला था। बहुत प्यार करता था, लेकिन वह साथ रहने तैयार नहीं थी...
आरोपी ने पूछताछ में पुलिस को बताया कि वह पत्नी से बहुत प्यार करता था, लेकिन वह साथ रहने तैयार नहीं थी। पैसे के लिए दबाव बनाती थी। पांच साल पहले उसने उस पर ही प्राणघातक हमला किया था। मामले में तीन महीने जेल में रही थी।
- जमानत पर छूटने के बाद आरोपी ने उसे माफ करते हुए उसे फिर से अपने साथ रख लिया था, लेकिन बाद में मृतिका उसके साथ फिर दुर्व्यवहार करने लगी थी। हत्या की वजह भी यही बनी। पुलिस ने आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया है।
दुपट्‌टा टूटने से फंदे से गिर गई थी नीचे
- दुपट्टे से फांसी पर लटकाने के बाद आरोपी कमरे से बाहर निकला तो उसका चश्मा अंदर ही छूट गया था।
- चश्मे को लेने वह तुरंत वापस लौटा तो अंदर देखा कि फंदा (दुपट्‌टा) टूटने से मृतिका फर्श पर गिर गई थी। उसकी सांसें चल रही थीं।
- इसके बाद उसने लुंगी का फंदा बनाकर उसे दोबारा फंदे पर लटका दिया और वहां से चला गया। इसलिए मृतिका के गले में दुपट्‌टे वाला पहले का फंदा बंधा रह गया था, जबकि उसका दूसरा टूटा हुआ हिस्सा रॉड से बंधा हुआ था।
मृतका के पिता ने लगाया था पति पर हत्या का आरोप
- 30 वर्षीय अर्चना केरकेट्‌टा का गुरुवार की सुबह उसी के घर में नग्न हालत में फांसी से लटका हुआ शव मिला था।
- घटना से एक दिन पहले महिला ने मोबाइल पर उससे संपर्क करने की कोशिश की थी लेकिन उसने फोन रिसीव नहीं किया था।
- मामले में मृतिका के पिता ने ही उसके पति पर हत्या का आरोप लगाते हुए मामले की जांच करने की मांग की थी।
- सोमवार को पुलिस ने घटना स्थल की परिस्थतियों के अाधार पर अज्ञात आरोपी के खिलाफ हत्या का अपराध दर्ज किया था।

4 जून को आरोपी घर से निकल गया था। वह जशपुर के बगीचा क्षेत्र में मनिहारी का काम करने लगा था।
- इसी दौरान उसने हत्या करने की योजना बनाई। 21 जून की रात 11 बजे वह घर पहुंचा। पत्नी ने दरवाजा खोला और सोने चली गई।

- इसी दौरान आरोपी ने मौका पाकर दुपट्‌टे का फंदा पत्नी के गले में डालकर ऊपर खींच दिया। उसने पत्नी के दोनों हाथ को अपने पैरों से दबा दिया ताकि वह विरोध न कर सके। वह बेहोश हो गई।
- इसके बाद फंदे को कुर्सी के सहारे एस्बेस्टस शीट की राड से बांधकर बाहर निकल गया।4 जून को आरोपी घर से निकल गया था। वह जशपुर के बगीचा क्षेत्र में मनिहारी का काम करने लगा था।
- इसी दौरान उसने हत्या करने की योजना बनाई। 21 जून की रात 11 बजे वह घर पहुंचा। पत्नी ने दरवाजा खोला और सोने चली गई।
- इसी दौरान आरोपी ने मौका पाकर दुपट्‌टे का फंदा पत्नी के गले में डालकर ऊपर खींच दिया। उसने पत्नी के दोनों हाथ को अपने पैरों से दबा दिया ताकि वह विरोध न कर सके। वह बेहोश हो गई।
- इसके बाद फंदे को कुर्सी के सहारे एस्बेस्टस शीट की राड से बांधकर बाहर निकल गया।

आरोपी के अनुसार मृतिका पैसे लेने के लिए उस पर दबाव बनाती थी। आरोपी पेट्रोल पंप में काम करता था। उसकी जरुरतें पूरी नहीं कर पाता था।
- 2011 में विवाद पर पति के सिर पर मसाला पीसने वाले सिल के पत्थर से वार कर दी थी, जिससे वह गंभीर रुप से घायल हो गया था। मामले में वह तीन महीने जेल में रही।
- पति की पहल पर वह जेल से जमानत पर बाहर आई थी। 2014 में उससे एक पुत्र भी हुआ। इसके बाद फिर वह गलत व्यवहार करने लगी थी। घटना से दो दिन पहले ही आरोपी ने उसे 4 हजार रुपए दिए थे।

पुलिस पहले मामले का पीएम रिपोर्ट का इंतजार कर रही थी। मंगलवार को पीएम रिपोर्ट आई तो इससे निराशा हाथ लगी। डाक्टर ने मौत का कारण स्पष्ट नहीं दिया है। इससे पुलिस ने घटना स्थल की परिस्थितियां को ही साक्ष्य के रूप में लेने की तैयारी की है। पुलिस ने बताया कि दो दिन पहले आरोपी ने मृतिका की बहन से भी बात की थी। इसके साथ ही घटना की रात आरोपी के मोबाइल का लोकेशन भी उसके घर के पास बता रहा है जबकि पहले दिन जब वह आया तो ऐसा जताने का प्रयास किया जैसे कि उसे कुछ पता नहीं है।


एडिशनल एसपी रामकृष्ण साहू ने मंगलवार को मामले का खुलासा करते हुए बताया कि घटना स्थल की परिस्थितियों को आधार बनाकर पुलिस ने जांच आगे बढ़ाई। संदेह पति पर था। उसे हिरासत में लेकर पूछताछ की गई तो उसने हत्या करने की बात स्वीकार कर ली। आरोपी ने बताया कि अपनी पत्नी को बहुत चाहता था लेकिन मृतिका उसे प्रताड़ित करती थी। उसके चरित्र पर संदेह करने लगी थी। पैसा देने के लिए दबाव बनाती थी। इससे परेशान होकर आरोपी ने उसकी हत्या कर दी।