हर Photo में छिपे बैठे हैं सेना के जवान, पहली बार में ढूंढ पाना है मुश्किल
हम और आप आराम से अपने घरों में बैठे होते हैं क्योंकि बॉर्डर पर तैनात सेना के जवान 24 घंटे अपनी जान जोखिम में डाल कर देश की रक्षा करते हैं। ये जवान मुश्किल से मुश्किल हालात में रहना जानते हैं। ये छिपने में भी उस्ताद होते हैं। अगर दुश्मन इनके करीब भी आ पहुंचते हैं, तो अपने छिपने के हुनर से ये आसानी से उन्हें चकमा दे जीत हासिल कर लेते हैं। जरा जवानों को ढूंढ़कर दिखाए
कड़ी ट्रेनिंग से गुजरकर इन जवानों को मुश्किल हालातों में रहना सिखाया जाता है। छिप कर हमला करने में ये ट्रेनिंग इनके काफी काम आती है। घने जंगलों या पहाड़ियों के बीच ये जवान खुद को इस तरह ढाल लेते हैं, जैसे उसी का हिस्सा हों। खतरनाक हथियार से लैस इन जवानों पर दुश्मनों की नजर भी नहीं पड़ पाती और ये जवान तुरंत इसका फायदा उठाकर उनका काम तमाम कर देते हैं। अब जरा इस तस्वीर को देखिए। पहली नजर में ये सिर्फ किसी जंगल की क्लिक हुई फोटो लग रही है। लेकिन आपको बता दें कि इसमें सेना का जवान हथियार से लैस दुश्मनों का इन्तजार कर रहा है। कोशिश कर के देखिए, शायद आपको नजर आ जाए।


Post a Comment