बहुत खुश था ये लड़का, बहन को विदा करने से पहले ऐसे हो गई मौत
बहन की विदाई के लिए खरीदारी करने जा रहे भाई को लोहे के गार्डर से भरे एक ट्रॉले ने कुचल दिया। हादसे के बाद गुस्साई भीड़ ने ट्रॉले को रोक कर ट्रैफिक जाम कर दिया। भाई की मौत के बाद बहन शव से लिपटकर रोती रही। गुस्साई भीड़ ने ट्रैफिक रोक दिया, हालांकि तत्काल मौके पर पहुंचे पुलिस फोर्स ने हालात काबू में कर लिए।
- ग्वालियर में इंटक मैदान के पास कुशवाह मैरिज गार्डन के सामने तेजी से आ रहे एक ट्रॉले ने स्कूटर से बहन पूजा की विदाई की तैयारी में खरीदारी करने जा रहे 11वीं के स्टूडेंट नीरज आर्य को अपनी चपेट में ले लिया।
- ट्रॉले की टक्कर से नीरज उछला और सड़क पर जा गिरा। नीरज के गिरने पर भी ट्रॉले का ड्राइवर रुका नहीं बल्कि तेजी से सड़क पर गिरे नीरज को कुचलता हुए चला गया। हादसे में नीरज की मौके पर ही मौत हो गई।
मां बेसुध, बहन बोली,अब किसे बांधूंगी राखी
- कुछ लोगों ने नीरज को पहचान कर उसके परिजन को हादसे की सूचना दे दी। हादसे की सूचना पर नीरज की मां और बहन पूजा मौके पर पहुंचीं।
-ट्रक से नीचे दब कर कुचल गई नीरज की बॉडी के देख मां और बहन बेसुध हो गईं। भाई की बॉडी को उठाने की कोशिश करती बहन पूछ रही थी, 'उठ बता अब किसे बांधूंगी राखी'।
-नीरज की बहन की शादी एक महीने पहले हुई थी और वह शादी के बाद पहली बार घर आई थी। उसके बाद फिर से विदाई की तैयारी थी और नीरज उसी के लिए सामान लेने जा रहा था।


Post a Comment