इस WWE फीमेल रेसलर को लगी ऐसी चोट, रिंग में वापसी भी हो गई मुश्किल
WWE की सुपरस्टार ब्रिटिश रेसलर 'पेज' अब शायद रेसलिंग रिंग में दोबारा नहीं लौट पाएंगी। एक फाइट के दौरान लगी सीरियस चोट के बाद उन्होंने रिटायरमेंट लेने की बात कही है। 25 साल की इस रेसलर को बीते महीने एक फाइट के दौरान साशा बैंक ने किक मारी थी, जिसके बाद मैच को रोक देना पड़ा था। बाद में हुई जांच के बाद पता चला कि उन्हें 'स्ट्रिंगर' हो गया है, जो कि सिर या गर्दन में चोट लगने से होता है।
- लॉन्ग आइलैंड में छह महिलाओं के बीच हुए इस फाइट के दौरान पेज को उस वक्त पीछे से एक जोरदार किक लगी थी, जब वे इस हमले से बिल्कुल अनजान थी।
- इस घटना के बाद सबको लगा कि ये एक साधारण सी चोट होगी, लेकिन इसके बाद भी मैच को कैंसल कर दिया गया।
- आगे हुई कई जांचों के बाद पता चला कि ये चोट साधारण से कहीं ज्यादा गंभीर है और WWE रिंग में पेज की दोबारा वापसी बेहद मुश्किल है।
- डॉक्टर्स के मुताबिक ये चोट उतनी ही लंबी साबित हो सकती है, जितनी WWE के लीजेंड एज की थी। जिसके बाद उन्हें रेसलिंग से रिटायर होना पड़ा था।
- इस चोट का पता लगने के बाद इंग्लैंड के नॉर्विक की रहने वाली पूर्व डिवा चैम्पियन ने 28 जनवरी से शुरू हो रहे रॉयल रंबल से अपना नाम वापस ले लिया है।
- कई मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इस बेहद गंभीर किस्म की तकलीफ का पता लगने के बाद उन्हें रिटायरमेंट लेने के लिए फोर्स किया गया।
- बीते महीने पेज ने खुलासा किया था कि वे 'स्ट्रेस इंड्युस्ड एनोरेक्सिया' से पीड़ित हैं अपने सेक्सुअल वीडियो लीक होने के बाद उन्होंने सुसाइड करने का सोच लिया था।
- पूर्व NXT वीमेन्स चैम्पियन ने ये बात भी मानी थी अक्टूबर 2016 में इल्लीगल ड्रग्स लेने की वजह से उन्हें दूसरी बार WWE वेलनेस पॉलिसी के उल्लंघन का दोषी पाया गया था।
- पेज ने करीब 16 महीने परेशान रहने के बाद पिछले साल नवंबर में RAW में वापसी की थी।

Post a Comment