Header Ads

3 क्रेन-कई मशीनें हो कई खराब, फि‍र भी नहीं तोड़ सके हनुमानजी की प्रति‍मा


यहां 130 साल पुराने हनुमानजी के एक मंदिर को तोड़ने की कोशि‍श पर हंगामा हो गया है। तीन दिन में तीन जेसीबी मशीनों सहित कई और मशीनें खराब हो गई, लेकिन मंदिर नहीं टूटा। शनि‍वार को हिन्दू युवा वाहिनी सहित दर्जनों ग्रामीणों ने एरा कम्पनी के जीएम का पुतला फूंका और मंदिर को यथा स्थिति रखने की मांग की। लोगों ने कहा कि अगर मंदिर को तोड़ा गया तो बड़ा आंदोलन होगा। मामले में एसडीएम सत्यश्री सिंह ने कहा कि डीएम के संज्ञान में पहुंचाया गया है। मीटि‍ंग के बाद तय क‍िया जाएगा कि मंदिर का क्या करना है।




- मामला थाना तिलहर के नेशनल हाइवे 24 के कचियानी खेड़ा मंदिर का है।

- यहां 130 साल पहले बरम देव और बजरंगबली की प्रतिमा की स्थापना की गई थी, लेकिन रोड चौड़ीकरण की वजह से एरा कम्पनी इसको हटाना चाहती है। प‍िछले तीन दिन से बजरंगबली की विशालकाय प्रतिमा हटाना कम्पनी को महंगा साबित हो रहा है।

- बताया जा रहा है कि 3 दिन से 3 क्रेन प्रतिमा को हटाने के लिए लगी, लेकिन हिला भी नहीं सकी। हालांकि, बजरंगबली की प्रतिमा खंड‍ित जरूर हो गई। शन‍िवार को प्रतिमा को तोड़ने के लिए जरनेटर और वायब्रेट शीन को लगाया गया, लेकिन वो भी खराब हो गए।



- ग्रामीणों ने बजरंगबली की प्रतिमा को हटाने के बजाए डिवाइडर के बीच में ही रहने की मांग की। ग्रामीणों का कहना है कि प्रतिमा को हटाया तो जबरदस्त विरोध होगा।

- बता दें, मंदिर की प्रतिमा भारी मशीनों से भी हटाने में नाकाम होने पर मंदिर में और भी आस्था बढ़ गई है।

- अब लोग प्राचीन मंदिर को एक सच्चा मंदिर मान रहे हैं, जिसकी वजह से हिन्दू युवा वाहिनी सहित दर्जनों ग्रामीणों के एरा कम्पनी के जीएम का पुतला फूंका और मंदिर को यथा स्थिति रखने की मांग की। कहा कि अगर फिर भी मंदिर को तोड़ा गया तो बड़ा आंदोलन होगा।