दुनिया के तानाशाहों के आलीशान महल, अंदर से दिखते हैं ऐसे
दुनिया के कई देशों में लंबे वक्त तक कई तानाशाह पावर में रहे। इन्होंने देश की सत्ता से लेकर धन-दौलत तक सब कुछ अपने कब्जे में रखा। सद्दाम, गद्दाफी से लेकर अफ्रीकी देशों के तानाशाह हों या फिर यूक्रेन और ट्यूनिशिया के सभी ने अपनी शानो-शौकत में देश का पैसा पानी की तरह बहाया। इनके आलीशान महल और लग्जरी लाइफस्टाइल इस बात का सबूत हैं।
- सद्दाम ने अपने दौर में इराक के कई शहरों में अपने पैलेस बनवाए थे। यूनाइटेड नेशंस के डॉक्युमेंट्स में इन महलों का जिक्र 8 है।
- यूएन के मुताबिक, करीब 32 स्क्वेयर किलोमीटर के कम्पाउंड में आठ महल और एक हजार से ज्यादा बिल्डिंग्स मौजूद हैं, जो अब इराकी सरकार के कब्जे में हैं।
- इनमें लग्जरी मैन्शन, बंगले, ऑफिस कॉम्प्लेक्सेस, वेयरहाउस और गैरेज शामिल हैं। वहीं, महलों के आर्किटेक्चर से लेकर लोकेशन तक सब कमाल के हैं।
- वहीं, मुअम्मर गद्दाफी खुद तो टेन्ट में रहते थे, लेकिन देशभर में उनकी फैमिली और बच्चों के आलीशान बंगले मौजूद थे।
- गद्दाफी के तख्तापलट के बाद उनके त्रिपोली में मौजूद बाब अल अजीजिया कम्पाउंड की फोटोज सामने आई थीं, जिसे विद्रोहियों और आम जनता से लूट लिया था।
- इसी तरह यूक्रेन के तानाशाह विक्टर और फिलीपीन्स के डिक्टेटर इमेल्डा मार्कोस के लग्जरी बंगलों के भी चर्चे दुनियाभर में रहे।

Post a Comment