Header Ads

मकर संक्रांति को भाई लेकर जाने वाला था सौगात


यहां के पुलिस लाइन बैरक में शनिवार को संदिग्ध परिस्थिति में लेडी कॉन्स्टेबल चंदा रानी का शव खिड़की में दुपट्टा के फंदे से लटका मिला। बताया जा रहा है कि मृतका का भाई मकर संक्रांति को नवादा से सौगात लेकर आने वाला था। एक दिन पहले ही उसे उसकी बहन के मौत की खबर मिली। मृतका चंदा अपने दोनों छोटे भाईयों की पढ़ाई का खर्च उठाती थी। उधर, लेडी सिपाही की मौत के बाद उसके भाईयों ने कहा कि आत्महत्या के लिए उकसाना भी हत्या है।


- 12 बजे जब मुन्नी कुमारी नाम की सिपाही बैरक पहुंची तो अंदर से कमरा बंद था। मुन्नी के बार-बार आवाज लगाने पर दूसरी महिला सिपाही भी पहुंच गई।

- दरवाजा नहीं खुलने पर डीएसपी पूर्वी के कार्यालय से सिपाहियों को आवाज दी गई। दरवाजा तोड़ने पर चंदा खिड़की से झूल रही थीं। उसका पैर फर्श को टच कर रहा था।

- मजिस्ट्रेट की मौजूदगी में शव का पंचनामा बनाया गया। एफएसएल टीम ने भी पड़ताल की। पुलिस ने प्रारंभिक छानबीन में आत्महत्या का मामला बताते हुए अन्य बिंदुओं पर भी जांच करने की बात कही है।




- शव मिलने के कुछ ही देर पहले चंदा ने कहा था- अमृता तुम ड्यूटी पर निकलो। नीचे चलने के लिए कहने पर बोलीं- मैं बाद में जाऊंगी।

- पता नहीं कुछ ही देर में क्या हो गया कि उसने ऐसा कर लिया? साथी सिपाहियों को यह कहते हुए महिला सिपाही अमृता रो रही थीं।

- अन्य महिला सिपाहियों की आंख से भी आंसू टपक रहे थे। सबकी एक ही बात- चंदा तो काफी खुशमिजाज और फ्रैंक थी।

- फिर किस परेशानी ने उसे मजबूर किया। बैरक में जूठी थाली दिखाते हुए साथी महिला सिपाहियों ने कहा कि इस तरह से कोई आत्महत्या करता है?

- जो भी हुआ बहुत बुरा हुआ। 21 नवंबर को ट्रेनिंग पूरी करने के बाद बाकी साथी महिला सिपाहियों के साथ परेड में शामिल हुई थी।

- सुबह साढ़े 10 बजे तक बहुत ही नॉर्मल थीं। सबकी जुबान पर एक ही सवाल-आखिर यह सब कैसे हो गया?