Header Ads

मुकेश अंबानी से लेकर अमिताभ तक रुक चुके हैं यहां, कभी इसमें रहते थे महाराजा


प्रेसिडेंट सुइट में अमिताभ बच्चन से लेकर मुकेश अंबानी तक रात गुजार चुके हैं।

राजस्थान के जोधपुर में स्थित उम्मेद भवन पैलेस में दुनिया की कई बड़ी हस्तियां रुक चुकी हैं। इसके प्रेसिडेंट सुइट में अमिताभ बच्चन से लेकर मुकेश अंबानी तक रात गुजार चुके हैं। इनके अलावा आमिर खान, शाहरुख खान भी इस सुइट में रुक चुके हैं। महाराज उम्मेद सिंह सुइट अपने आप में सबसे खास है। इस रूम में कभी खुद जोधपुर के महाराजा उम्मेद सिंह रहा करते थे।
उम्मेद भवन पैलेस के सेल्स एंड मार्केटिंग डायरेक्टर बृजेश शर्मा ने एक इंटरव्यू में बताया था कि मुकेश अंबानी परिवार को ये सुइट सबसे ज्यादा पसंद है। इनके अलावा देश-विदेश की रॉयल फैमिली जब भी जोधपुर आती है तो इसी सुइट में रुकती हैं। इस रूम के इंटीरियर को पॉलैंड के आर्टिस्ट जेएस नॉरब्लिन ने डिजाइन किया था।

महाराज उम्मेद सिंह सुइट में हर वह सुविधा मौजूद है जो रॉयल लाइफ के लिए होनी चाहिए। प्राइवेट स्पा के अलावा यहां ब्रेकफास्ट से लेकर डिनर तक के लिए बेस्ट बटलर हमेशा मौजूद रहते हैं। यह सुइट 4200 स्क्वेयर फीट में बना है।

मारवाड़ में पड़े भीषण अकाल के दौरान वर्ष 1929 में महाराजा उम्मेद सिंह ने इसका निर्माण शुरू कराया। इसकी डिजाइन ब्रिटेन के हेनरी लैनकास्टर ने करीब पांच वर्ष में तैयार की थी। उम्मेद भवन वर्ष 1943 में बनकर पूरी तरह से तैयार हुआ।

वर्ष 1978 में इसे होटल में बदल दिया गया। इसके एक भाग में पूर्व नरेश का परिवार रहता है। इसमें कुल 347 कमरे और हॉल हैं। जोधपुर के प्रसिद्ध छीतर पत्थर से बना होने के कारण स्थानीय लोग इसे छीतर पैलेस के नाम से भी जानते है।