WWE रेसलर को फर्स्ट लेडीज अवार्ड से नवाजेंगे राष्ट्रपति, ये है इनकी कहानी
बीते दिनों अमेरिका के फ्लोरिडा में डब्लूडब्लूई चैंपियनशिप का हिस्सा रही जींद जिले के गांव मालवी की रेसलर कविता दलाल को राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद 20 जनवरी को फर्स्ट लेडीज अवार्ड से सम्मानित करेंगे। प्रोग्राम महिला एवं बाल विकास मंत्रालय द्वारा नई दिल्ली के अशोका होटल में आयोजित किया जाएगा। कविता दलाल के भाई संजय दलाल ने बताया कि रविवार को उनकी बहन को इस प्रोग्राम का निमंत्रण मिला है। इससे पूरे परिवार में खुशी का माहौल है।
कविता दलाल शादी से पहले खेलों से जुड़ी रही, लेकिन 2009 में कविता की यूपी के बड़ौत में रहने वाले गौरव से शादी हो गई।
- पति व फैमिली मेंबर की सोच पुरुष प्रधान होने के कारण कविता खेलों से दूर हो गई। कविता का कहना है कि उसके पति भी नहीं चाहते थे कि वह खेले।
- इससे वह कुछ दिन डिप्रेशन में भी रही। इसके बाद उसने खुद इस डिप्रेशन से निकलने की सोची और धीरे-धीरे अपने पति व परिवार के सदस्यों को मनाया। तब वह रेसलिंग में आ सकी।
जींद के मालवी गांव की रहने वाली कविता जुलाना के सीनियर सेकंडरी स्कूल से 12 तक पढ़ी हैं।
इसके बाद 2004 उन्होंने लखनऊ में अपनी रेस्लिंग की ट्रेनिंग शुरू की। ट्रेनिंग के दौरान उन्होंने पढ़ाई भी जारी रखी और साल 2005 में बीए की पूरी कर ली।
- पढ़ाई और ट्रेनिंग के बाद 2008 में कविता ने बतौर कॉन्स्टेबल एसएसबी में नौकरी ज्वाइन की। नौकरी लगने के बाद साल 2009 में उसकी शादी हो गई। गौरव भी एसएसबी में कॉन्स्टेबल हैं और वॉलीबॉल के खिलाड़ी हैं।
सूट पहनकर फाइट करने के पीछे कविता अपना मकसद बताती हैं, वह समाज में लड़कियों को यह संदेश देना चाहती हैं कि लड़कियां जरूरी नहीं ऐसे रेसलिंग काॅस्टयूम डालकर ही फाइट कर सकती हैं। गांव देहात की लड़कियां भी सूट पहनकर फाइट कर सकती हैं।

Post a Comment