Header Ads

मैच में हुआ फनी इंसीडेंट, बैट्समैन मना रहा था जश्न, कप्तान ने पकड़ लिया सिर


ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड के बीच इन दिनों सिडनी में एशेज सीरीज का पांचवां और आखिरी टेस्ट खेला जा रहा है। मैच में खेल के चौथे दिन एक ऐसा फनी इंसीडेंट हुआ जिसे देखने वाले अपनी हंसी रोक नहीं सके। इस दौरान मिशेल मार्श ने टेस्ट करियर की दूसरी सेन्चुरी लगाते हुए ऐसा कुछ किया कि कप्तान स्टीव स्मिथ ने अपना सिर पकड़ लिया था।


- मैच के चौथे दिन ये फनी इंसीडेंट 173.2 ओवर में हुआ, जब 98 रन पर खेल रहे मिशेल मार्श ने टॉम करन की बॉल पर प्वाइंट की ओर शॉट लगाया और रन लेने के लिए निकल पड़े।


- मिशेल ने तेजी से एक रन पूरा किया और दूसरे रन के लिए दौड़ पड़े। हालांकि दूसरा रन पूरा करने से पहले ही वे इतना खुश हो गए कि जब रास्ते में उनके बड़े भाई शॉन उनसे मिले तो वे सेन्चुरी का जश्न मनाने लगे, जबकि उस वक्त वे 99 रन पर ही थे।


- ड्रेसिंग रूम में खड़े कप्तान स्टीव स्मिथ ये सब देख रहे थे, पहले तो उन्होंने ताली बजाते हुए मिशेल को चीयर किया, लेकिन जब उनका ध्यान गया कि वे दूसरा रन पूरा करने से पहले ही जश्न मना रहे हैं, तो उन्होंने जोर से चिल्लाते हुए मिशेल को याद दिलाया कि उन्हें रन पूरा करना है।


- इसके बाद मिशेल ने तेजी से दौड़ते हुए दूसरा रन पूरा किया। इस दौरान कप्तान स्टीव स्मिथ ने घबराते हुए दोनों हाथों से अपना सिर पकड़ लिया था। हालांकि रन पूरा करने के बाद मार्श ब्रदर्स खुद भी अपनी बेवकूफी पर हंस रहे थे।


- सेन्चुरी पूरी करने के एक रन बाद ही मिशेल मार्श आउट हो गए। वहीं उनके बड़े भाई शॉन मार्श 156 रन बनाकर आउट हुए।