Header Ads

60 साल पहले ऐसा दिखता था शेखों का ये देश सऊदी अरब



सऊदी अरब में 11 प्रिंस के अरेस्ट होने की खबर चर्चा में है। नए क्राउन प्रिंस मोहम्मद बिन सलमान के आने के बाद से बीते एक साल में सऊदी में पॉलिसी के स्तर पर कई बड़े बदलाव हुए। हालांकि, देश की बागडोर अब भी अल सौद डायनेस्टी के पास ही है। पर पिछले ६०,70 साल में भी सऊदी काफी बदल गया है। पारंपरिक इमारतों की जगह अब आलीशान इमारतों ने ले ली है। यहां हम सऊदी के कई दशकों पुरानी झलक दिखा रहे हैं।



- सऊदी अरब की नींव 1932 में किंग अबद अल अजीज ने की थी और तब से अब तक उनके कई बेटों और पोते यहां एक के बाद एक राज कर रहे हैं।


- अरब देशों को लीड करने वाला मुख्य देश सऊदी ही है। ये दुनिया के सबसे बड़े ऑयल प्रोड्यूसर्स और एक्सपोर्टर में से हैं। यहां के रेगिस्तानों में बड़ी मात्रा में ऑयल रिजर्व है।


- 1938 में अरेबियन अमेरिकन ऑयल कंपनी के अंडर में ऑयल के रिजर्व्स का पता चला और इसके प्रोडक्शन की शुरुआत हुई।


- सऊदी की इकोनॉमी पूरी तरह से ऑयल और गैस पर निर्भर है। देश की 90 फीसदी कमाई का जरिया ही यहां तेल और गैस का खजाना है।

- हालांकि, अब सऊदी मास्टर प्लान विजन 2030 को लेकर काम कर रहा है। इसके तहत अब वो ऑयल पर निर्भरता कम कर एजुकेशन, टूरिज्म और बाकी फील्ड में डेवलपमेंट कर रहा है।