क्रिमिनल ने मारा चाकू तो SI ने हाथ से पकड़ा, फिर मां ने ऐसे बचाया बेटे को
SI एक केस के सिलसिले में एक होटल गए हुए थे। जहां पर उन्हें साल 2017 में दर्ज एक FIR का आरोपी क्रिमिनल दिखा जिसने देखते ही SI ओमप्रकाश पर चाकू से हमला कर दिया। बता दें कि SI ओमप्रकाश एक कॉन्स्टेबल और वॉलंटियर को साथ लेकर गए थे। आरोपी का नाम विकास उर्फ गोलू था। गाेलू पर किसी को चाकू मारने का आरोप था। SI ने आरोपी को पकड़ना चाहा तो उसने चाकू से पेट पर वार कर दिया। SI ने चाकू हाथ से पकड़ लिया, जिससे उनके हाथ पर गहरा कट लग गया।
दूसरे पुलिसकर्मी आरोपी को काबू करने लगे तो उसकी मां ने लोगों को इकट्ठा कर लिया। भीड़ देख SI ने आरोपी को होटल के अंदर बैठा लिया। फोर्स के आने से पहले भीड़ ने पथराव कर आरोपी को छुड़वा लिया। इतना ही नहीं होटल में तोड़फोड़ भी की। तीन PCR की जिप्सियां, एक रिजर्व लाने वाली बस को तोड़ दिया। 12 लोगों को गिरफ्तार कर लिया है।
विकास के घरवाले व जमा हुए लोगों का कहना है कि होटल में देह व्यापार का धंधा होता है, जिसका विरोध करने के लिए विकास होटल गया था। यहां पर पुलिस और होटल के बाउंसरों ने मिलकर उसे पीटा। पीटने के बाद लोग जमा हुए, जिन्होंने रात को तोड़फोड़ की। लोग तो रात को होटल में चल रहे देह व्यापार को रुकवाना चाहते थे।

Post a Comment