Header Ads

इस लेडी की उम्र पर यकीन नहीं करते लोग, अपनी बॉडी के साथ किया ये


वेस्ट अफ्रीका के टेनरिफ आईलैंड में रहने वाली एक महिला इन दिनों इंटरनेट सेंसेशन बनी हुई है। एंजेला क्रिकमोरे की ऐसी फिटनेस है कि लोग उनकी उम्र पर भरोसा नहीं करते और उन्हें कॉलेज स्टूडेंट समझने की गलती कर बैठते हैं। हालांकि, जो लोग उन्हें जानते हैं वे बता सकते हैं कि एंजेला पहले कैसी दिखती थीं।


-दो बच्चों की मां एंजेला ने बताया कि कैसे उन्होंने अपने खाने की आदत को कंट्रोल करने के साथ-साथ एक्सरसाइज से इस तरह की बॉडी पाई। कुछ साल पहले उनका वजन करीब 90 kg से भी ज्यादा था। एंजेला ने कहा, मैंने खुद को कंट्रोल कर अपना वेट 40 kg तक कर लिया और अब मैं पूरी तरह बदल चुकी हूं।



- इस ट्रांसफॉर्मेशन का प्रभाव एंजेला की पर्सनल लाइफ पर भी पड़ा। एंजेला ने बताया कि सोशल मीडिया पर उनके एक फैन ने उन्हें पर्सनल ट्रेनिंग देने की गुजारिश की। एंजेला इसके लिए राजी हो गईं। 10 दिन तक साथ रहने के बाद दोनों को एक दूसरे से प्यार हो गया और शादीशुदा एंजेला ने अपनी पहले हसबैंड को भी छोड़ दिया।

- एंजेला ने कहा, जब मैं मोटी थी तब भी वो (पहला पति) मुझसे प्यार करता था। हालांकि, मुझे अब नई जिंदगी मिल गई है। इंस्टाग्राम से एंजेला तक पहुंचने वाले मार्क अब उनके नए साथी बन गए हैं।



- एंजेला की फिटनेस देखकर लाखों लोग उनके फैन बन चुके हैं। इंस्टाग्राम पर उनकी पुरानी और अबकी फोटोज देखकर लोग दंग रह जाते हैं। लोगों को यकीन नहीं होता कि एंजेला 40 साल की होने जा रही हैं। उनके करीब डेढ़  लाख से ज्यादा फॉलोअर्स हैं।