4 दिन जेल में बंद रहे मुर्गे, कोर्ट में लगी पेशी तो जज ने दिया ये फैसला
आपने ने अदालत में पेशी पर इंसानों को जाते देखा होगा, लेकिन बैतूल जिले में एक अनोखा मामला सामने आया है। यहां पुलिस अदालत के सामने दो आरोपियों के साथ दो मुर्गों को भी पेश किया। ये पेशी व्यवहार न्यायालय न्यायधीश के सामने होनी थी। हालांकि कोर्ट ने मुर्गों को अंदर लाने से रोक दिया और उन्हें कोर्ट के बाहर रखा। कोर्ट में आरोपी लक्ष्मण उइके और बापूराव इवने ने अपना जुर्म कबूला। न्यायाधीश ने दोनों आरोपियों पर ५००,500 रुपए का जुर्माना लगाया। साथ ही दोनों मुर्गे आरोपियों के सुपुर्द कर दिए।
- आठनेर थाना इलाके में रहने वाले मुर्गों की लड़ाई कराकर जुआ खिला रहे आरोपियों को गिरफ्तार करने के अलावा 2 मुर्गों को भी जब्त किया था।
- खैरी गांव में मुर्गा लड़ाई के नाम पर जुआ खिलाने की खबर मिलने पर 14 जनवरी को छापामार कार्रवाई की और एक आरोपी को अरेस्ट किया।
- मौके से 2 मुर्गे भी जब्त किए जिनकी लड़ाई कराकर दांव लगाए जा रहे थे।
- जब्त किए मुर्गों के मालिक की तलाश की लेकिन मालिक नहीं मिले तो मुर्गों को पुलिस ने हवालात के गेट से बांधकर रखा है।
- पुलिसकर्मी उन्हें अनाज खिलाने के साथ ही पानी पिलाकर देखभाल की।
- पुलिस के मुताबिक, आरोपियों ने गुरुवार को कोर्ट में पेश किया। आरोपियों ने अपना जुर्म कुबूल लिया है। कोर्ट ने आरोपियों पर ५००, 500 रुपए का जुर्माना किया, साथ ही दोनों मुर्गों आरोपियों के सुपुर्द करने के आदेश दिए।

Post a Comment