Header Ads

देश के सबसे बड़े बैंक SBI ने निकाली वैकेंसी, 35 साल तक के लोग कर सकते अप्लाई


स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI) में वैकेंसी निकली है। यदि आप भी देश के सबसे बड़े बैंक के साथ जुड़ना चाहते हैं तो यह अच्छा मौका है। एसबीआई ने डिप्टी मैनेजर के 50 पदों के लिए वैकेंसी निकाली है। आप 28 जनवरी 2018 तक अप्लाई कर सकते हैं। एज लिमिट २१, से 35 साल के बीच होना चाहिए।



सिलेक्ट होने वाले कैंडीडेट्स को सैलरी 31,705 रुपए से लेकर 49,950 रुपए के बीच मिलेगी। कैंडीडेट्स का सिलेक्शन ऑनलाइन टेस्ट, ग्रुप डिस्कशन और इंटरव्यू के जरिए किया जाएगा। sbi.co.in की वेबसाइट के जरिए आप ऑनलाइन अप्लाई कर सकते हैं।

कौन कर सकता है अप्लाई

इस पोस्ट के लिए वही लोग अप्लाई कर सकते हैं, जिन्होंने सीए का कोर्स किया हो। कुल 50 पदों में 26 पद जनरल कैटेगरी के हैं। 7 पद एससी, 4 पद एसटी और 13 पद ओबीसी कैटेगरी के हैं। आवेदन करने वाले व्यक्ति को कम से कम 2 साल का अनुभव भी होना चाहिए।