Header Ads

सामने आया शाहरुख की बेटी का क्लासरूम वीडियो, कुछ यूं आईं नजर


शाहरुख खान की बेटी सुहाना खान एक वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। ये वीडियो उनके लंदन के स्कूल की क्लासरूम का है, जिसमें वे फ्रेंड के साथ नजर आ रही हैं। वीडियो में वे अपने बाल को स्टाइल से झटकते हुए और हंसते हुए दिख रही हैं। सुहाना इन दिनों लंदन यूनिवर्सिटी में पढ़ाई कर रही हैं। वे अक्सर छुट्टियों में इंडिया आती रहती हैं।

सुहाना, सोशल मीडिया पर बेहद एक्टिव रहती हैं। वे अक्सर अपनी फोटोज इंस्टाग्राम पर शेयर करती रहती हैं। कुछ दिनों पहले सुहाना अपने रिलेटिव की शादी में दिल्ली गई थीं। शादी में उनका गॉर्जियस लुक देखने को मिला था। सिल्वर कलर के लहंगे में उनकी कुछ फोटोज सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुईं थीं।


सुहाना के पहले शाहरुख के बेटे आर्यन का एक क्लासरूम वीडियो दो साल पहले वायरल हुआ था। इस वीडियो में वे गाना गाते नजर आ रहे थे।