Header Ads

नहीं रहे लगान के 'ईश्वर काका', पैरालिसिस अटैक के बाद बिगड़ी थी तबीयत


आमिर खान की पॉपुलर फिल्म 'लगान' के ईश्वर काका उर्फ श्रीवल्लभ व्यास (60) का लंबी बीमारी के बाद रविवार को जयपुर में निधन हो गया। कुछ साल पहले एक फिल्म की शूटिंग के दौरान उन्हें पैरालिसिस अटैक आया था, जिसके बाद से उनकी तबीयत काफी खराब थी और वे सिर्फ लिक्विड डायट ही ले रहे थे। 2013 में उनकी फैमिली इलाज के लिए जैसेलमेर से जोधपुर शिफ्ट हुई थी।

उनकी वाइफ शोभा व्यास के मुताबिक सिने और टेलीविजन एसोसिएशन ने भी उनकी मदद नहीं की थी।



शोभा के मुताबिक इस कठिन समय में आमिर खान ने हमें फाइनेंशियल और मॉरल सपोर्ट किया। उनकी मदद की वजह से ही हम जयपुर में 3 बेडरूम के मकान में किराए पर रह पाए। हर महीने की पहली तारीख को मेरे खाते में उनके 30 हजार रुपए जमा हो जाते थे। आमिर मेरी बेटियों की स्कूल फीस और श्रीवल्लभ के मेडिकल का खर्च भी दे रहे थे। आमिर के अलावा इस मुश्किल घड़ी में एक्टर इमरान खान और मनोज वाजपेयी ने भी श्रीवल्लभ व्यास की मदद की थी।

अक्टूबर 2008 में श्रीवल्लभ गुजरात के राजपीपला में भोजपुरी फिल्म की शूटिंग के दौरान होटल के बाथरूम में गिर गए थे। सिर में गहरी चोट की वजह से वे बेहोश हो गए थे। दुर्घटना के तुरंत बाद क्रू मेंबर्स उन्हें लेकर वडोदरा रवाना हो गए। वहां हॉस्पिटल में उनके सिर का ऑपरेशन किया गया।


17 सितंबर, 1958 को जैसलमेर में जन्मे श्रीवल्लभ व्यास जयपुर में राजस्थान यूनिवर्सिटी से हिन्दी में एमए करने के बाद एनएसडी में चले गए थे।


- पत्नी शोभा के मुताबिक, 1984 में जब हमारी शादी हुई तब एनएसडी की रेपरटरी में उन्हें 700 रुपए मासिक मिलते थे।


- श्रीवल्लभ व्यास ने बाद में मुंबई पहुंचकर कई टीवी सीरियल्स में काम किया। बाद में फिल्म 'सरफरोश’ में उन्होंने मेजर असलम बेग का रोल किया।


- आमिर खान को इस फिल्म में श्रीवल्लभ व्यास की एक्टिंग इतनी पसंद आई कि बाद में उन्होंने अपनी फिल्म 'लगान’ की क्रिकेट टीम में उन्हें शामिल कर लिया।