सालों बाद जब क्लिक की गई ठीक वैसी ही फोटोज, देखें लोगों का बदला लुक
समय के साथ हर चीज में बदलाव होते हैं। यही प्रकृति का नियम है। इसका असर हमारे शरीर और लुक्स पर भी पड़ता है। बचपन से लेकर टीनऐज तक हमारे शरीर में कई बदलाव होते हैं, पर कई आदतें और अदाएं नहीं बदलतीं। आज हम आपको दिखा रहे हैं कुछ ऐसी फोटोज जिसमें लोगों ने बदलते वक्त के साथ खुद में हुए बदलावों का दिखाया है। अब इस फोटो को ही ले लीजिए। बेटे और पिता की ये फोटो मजेदार है। बायीं और सालों पहले बेटे के जन्म पर लिया गया फोटो है, जिसमें बेटा पिता की गोद में लेटा है, वहीं सालों बाद बेटे के जवान होने पर ठीक उसी तरह फोटो क्लिक किया गया है।
- इन दिनों Before & After फोटोज क्लिक करने का ट्रेंड काफी बढ़ गया है। वेस्टर्न कल्चर में इस ट्रेंड को पहले से फॉलो किया जा रहा है, जबकि अब भारत जैसे देशों में भी ये ट्रेंड देखने को मिल रहा है। अपनी यादों को संजो कर रखने और खुद में हुए बदलावों को देखने के लिए लोग ऐसे फोटोज क्लिक कराते हैं।
- ऐसी फोटोज तब और भी ज्यादा मजेदार बन जाती हैं, जब इन्हें सालों बाद ठीक वैसी ही सिचुएशन में क्लिक किया गया हो, जैसा सालों पहले किया गया था। वहीं जगह, वही सिचुएशन और वही रिएक्शन।
- आगे की स्लाइड्स में हम आपको दिखा रहे हैं कुछ ऐसी ही फोटोज, जिसमें समय के साथ-साथ लोगों का बदलता लुक आपको देखने मिलेगा। हालांकि, कुछ ऐसी भी मजेदार फोटोज हैं, जिनमें लोगों की पुरानी आदतें नहीं बदलीं।

Post a Comment