शैतान को खुश करने के लिए इस लड़की ने किया खौफनाक काम
ग्रीस के एक आइलैंड में एक कपल की डेड बॉडीज मिलने से सनसनी फैल गई है। पुलिस का मानना है कि शैतान की पूजा करते हुए इस कपल ने खुद की जान दे दी। दो जनवरी को 23 साल की लीलिया बोतूशेवा और उनके जर्मन ब्वॉयफ्रेंड के शव भयानक हालत में केफालोनिया के आइलैंड से बरामद किए गए।
- पुलिस के मुताबिक, जिस कमरे में कपल की डेड बॉडीज मिलीं थीं। वो कमरा पूरी तरह से खून से सना हुआ था।
- वहां खून से सने तेजधार वाले चाकू और बुझी हुई मोमबत्तियां भी मिली हैं।
- पुलिस ने बताया कि ये सुसाइड न्यू ईयर के फुल मून से 24 घंटे पहले हुआ है। इसे वॉल्फ मून भी कहा जाता है। इस दिन चंद्रमा पूरे आकार में होता है।
- ऐसा माना जा रहा है कि कपल शैतान की पूजा कर रहा था और किसी धार्मिक ग्रुप के संपर्क में था।
- फोरेंसिक जांच में पता चला है कि लड़की ने सबसे पहले जान दी।
- वहीं, उसके ब्वॉयफ्रेंड ने खुद के सीने में खंजर घोंप कर शैतान की पूजा के दौरान खुद को खत्म कर लिया।
- बुल्गारिया की रहने वाली लीलिया की उसके फैमिली ने गुमशुदा होने की रिपोर्ट दर्ज करवाई थी।
- जब उसका शव मिला था, तब उसके गले में पेंटाग्राम पेंडैंट मिला था।
- इस तरह के पेंडैंट शैतान की पूजा के दौरान पहने जाते हैं।

Post a Comment