अब सपनों को रिकॉर्ड कर देख सकेंगे आप, जल्द ही ऐसा भी हो सकता है
सपनों की दुनिया बेहद रहस्यमयी है। अच्छे-बुरे सपनों को लेकर अक्सर कई तरह की मान्यताएं भी होती हैं। लेकिन अक्सर ऐसा होता है कि हम सपनों को भूल जाते हैं, पर अब ऐसा नहीं होगा। अब जल्दी ही ऐसी टेक्नोलॉजी आ सकती है, जहां सपनों को आप दोबारा देख सकेंगे। जापानी साइंटिस्ट्स ऐसी मशीन बना चुके हैं जो आपके सपनों को रिकॉर्ड करेगी।
- Journal Science के मुताबिक जापानी साइंटिस्ट्स की टीम दुनिया के इस सबसे रोचक और रहस्यमयी विषय पर करीब 10 सालों से काम कर रही है। एक साइंस फिल्म में दिखाए गए सीन को साइंटिस्ट्स असलियत में बदलने में लगे हुए हैं। कुछ सालों पहले ऐसी मशीन बनाई गई थी जो दिमाग से मिले सिग्नल से बता सकती थी कि व्यक्ति सपने में क्या देख रहा है और इसपर लगातार काम जारी है
- जब भी हम कोई सपने देखते हैं, तब हमारे दिमाग में न्यूरल पैटर्न तैयार होते हैं। ये सब न्यूरॉन्स की हरकत की वजह से होता है। जब दिमाग एक्टिव होता है तब न्यूरॉन्स मस्तिष्क को संदेश भेजने में मदद करते हैं। माना जाता है कि सपनों के दौरान भी कुछ न्यूरॉन्स हरकत में रहते हैं।
- एक कम्प्यूटर एल्गोरिथम की मदद से दिमाग में बने इन न्यूरल पैटर्न को समझा जा सकता है। रिसर्च के मुताबिक जब भी हम कोई वस्तु या कोई दृश्य देखते हैं, तब दिमाग में एक खास तरह का पैर्टन बनता है। उदाहरण के तौर पर हम जितनी बार सपने में घर देखेंगे, दिमाग ठीक उसी तरह का न्यूरल पैर्टन बनेगा
- इस पैर्टन से ये समझा जा सकता है कि व्यक्ति सपने में क्या देख रहा है। वहीं साइंटिस्ट्स द्वारा बनाई गई 'ड्रीम रीडर' मशीन इस एल्गोरिथम की मदद से ठीक वैसे ही दृश्य बनाकर रिकॉर्ड कर सकती है। हालांकि, इसकी सटीकता के लिए लगातार रिसर्च जारी है।

Post a Comment