नुमाइश नहीं ले गए पापा तो बेटा पहुंचा थाने, ...
पिता से नाराज होकर मासूम बेटा उनकी शिकायत करने सीधे थाने पहुंच जाए, ऐसा शायद ही होता है। मामला यूपी के इटावा का है। यहां एक 12 साल के लड़के ने नुमाइश नहीं ले जाने पर अपने पिता के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराने थाने पहुंच गया। यही नहीं, उसने पुलिसवालों से उन्हें सबक सिखाने के लिए गुजारिश करने लगा। ये बातें सुनकर पुलिसकर्मी भी चौंक गए। इसके बाद लड़के के पिता को बुलाया गया और पुलिस ने कुछ और बच्चों को एकत्र कर उसे नुमाइश (प्रदर्शनी) घूमाने इटावा महोत्सव में ले गई। इस दौरान पुलिस ने बच्चों के परिजनों को उन पर समय देने की सलाह दी।
-दरअसल, इन दिनों इटावा महोत्सव चल रहा है, जिसमें प्रदर्शनी लगी है। कुछ दिन पहले सदर कोतवाली क्षेत्र का एक लड़का ओम नारायण गुप्ता अपने पापा से नुमाइश घूमाने के लिए कहा, लेकिन उन्होंने डांट कर उसे भगा दिया।
-इसके बाद वह उनकी शिकायत करने सीधे थाने पहुंच गया और वहां मौजूद पुलिसकर्मियों से अपने पापा के बारे में शिकायत कर सबक सिखाने को कहा।
इटावा एसएसपी वैभव कृष्ण ने बताया, 31 दिसंबर को एक बच्चा शाम को सदर कोतवाली में आया। उसने शिकायत किया कि उसके पिता दुकान चलाते हैं, काफी व्यस्त रहते हैं और कहीं घूमाने नहीं ले जाते हैं।
-उसने कहा, ''आप मेरे पिता को डांट लगाइए कि वो मुझे नुमाइश घूमाएं और परिवार पर समय दें। मेरे सभी दोस्त जा रहे हैं, लेकिन कहने के बावजूद वो हमें नहीं ले जा रहे हैं।''
-इसके बाद पुलिस ने एक प्लान किया और 40,50 बच्चों को एकत्र करके उसे नुमाइश घूमाया। इनमें वैसे बच्चे थे जो कभी झूला नहीं झूले थे।
-इससे पॉजिटिव मैसेज गया। खास बात ये है कि बच्चे को पुलिस पर विश्वास था, इसलिए थाने आया, ताकि समाधान हो सके।
-अपने बेटे से कभी ना कहिएगा, जो कर पाओ कर लो। पुलिस कन्फ्यूज हो गई कि क्या करें? इटावा पुलिस अब बच्चे को नुमाइश लेकर गई है, जल्दी ही पिक्स क्लिप्स शेयर करूंगा।

Post a Comment