Header Ads

महिला बिना कपड़ों के आधा किलोमीटर दौड़ी, खून से सनी महिला की चौंकाने वाली स्टोरी



बुरहानपुर में जेल से छूटकर आए आरोपी ने खेत में पाला काट रही महिला पर दरांती से हमला कर जान से मारने की कोशिश की। आरोपी ने महिला को अर्धनग्न कर खेत में दौड़ा-दौड़ाकर मारा। महिला के हाथ, पीठ, गर्दन पर गंभीर चोट लगी है। मारपीट के दौरान महिला ने 20 मिनट तक संघर्ष किया और फिर अर्द्धनग्न हालत में करीब आधा किमी तक दौड़ी। इस दौरान एक खेत में काम कर रही महिलाओं ने उसे भागते हुए देखा तो मदद के लिए आगे आई। उसके कपड़े सड़क पर ही पड़े रहे। खून से लथपथ महिला के शरीर को कपड़े से ढंककर हाईवे तक पहुंचाया। पुलिस को जानकारी दी। घटना अमरावती हाईवे से डेढ़ किमी अंदर खड़कोद स्थित गुप्तेश्वर मंदिर क्षेत्र की है।



- मिली जानकारी अनुसार शनिवार को महिला खेत में पाला काट रही थी। इस दौरान आरोपी रमजान निवासी सिलमपुरा धारदार बक्शी लेकर आया और महिला पर जानलेवा हमला कर दिया। इससे उसके शरीर के ऊपरी भाग के कपड़े फटकर सड़क पर गिर गए। खून से सनी महिला ने आरोपी से काफी देर तक संघर्ष किया। मौका मिलते ही वह जान बचाकर भागी।

- महिला ने कुछ दिन पहले ही शिकारपुरा थाने में आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई थी। इसी बात से आरोपी महिला से नाराज था उसने महिला को जान से मारने की धमकी दी थी लेकिन पुलिस ने मामले को हल्के में लिया। जबकि महिला बार-बार थाने आकर सुरक्षा की मांग कर आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म की धाराओं में प्रकरण दर्ज करने की मांग कर रही थी।

- गंभीर रूप से घायल महिला ने कहा- आरोपी रमजान ने मेरे साथ पांच-छह बार ज्यादती की। हर बार पुलिस को शिकायत की, लेकिन आरोपी पर अदमचेक काट धारा 155 के तहत कार्रवाई कर छोड़ दिया। दो सप्ताह पहले भी आरोपी ने ज्यादती की। तब भी रिपोर्ट दर्ज कराई। मैंने कार्रवाई के लिए दबाव बनाया तो पुलिस ने आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आरोपी को जेल भेज दिया था।

- पुलिस पहले ही मेरी बात को गंभीरता से सुन लेती तो आज यह नौबत नहीं आती। गंभीर रूप से घायल महिला जिंदगी और मौत के बीच झूल रही है। उसे जिला अस्पताल के डॉक्टरों ने इंदौर रैफर कर दिया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ हत्या के प्रयास की धारा 307 सहित 294, 323, 324, 506 के तहत केस दर्ज किया।