शर्त जीतने के लिए शख्स ने उतारे कपड़े, कड़कड़ाती ठंड में यूं चलाई बाइक
पंजाब में ठंड ने लोगों का बुरा हाल कर दिया है। पहाड़ों पर बर्फबारी के कारण दिन में भी सर्द हवाएं चल रही हैं और इसे धूप का भी अधिक असर नहीं हो रहा है। ऐसे में आपको मोगा का एक दिलचस्प किस्सा बताने जा रहे हैं कि सुबह हाड़मांस कंपा देने वाली सर्दी में एक शख्स ने अपने दोस्तों के साथ शर्त लगाई की उसे ठंड लगती।
इस शख्स ने अपने दोस्तों के साथ शर्त लगाई की वह सुबह अपनी शर्ट उतार कर कंपकंपा देने वाली ठंड में बाइक राइडिंग करेगा। यह शख्स अपनी शर्ट उतार कर सुबह शर्त के मुताबिक बाइक राइडिंग के लिए निकलता है और उसके दोस्त उसके पीछे दूसरे बाइक पर सवार होकर वीडियो बना रहे हैं। यह वीडियो अब सोशल साइट पर तेजी से वॉयरल हो रहा है।
पंजाब में सर्द हवाएं के कारण ठिठुरन काफी बढ़ गई है। राज्य में तापमान जमाव बिंदु के एकदम करीब पहुंच गया है। बठिंडा प्रदेश में सबसे ठंडा स्थान है और यहां तापमान 1.2 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया है।
पंजाब कई दिनों से भीषण शीतलहर की चपेट में है। रात के साथ-साथ दिन में भी सर्द हवाएं चलने से लोगों का जीना मुहाल हो गया है। दो दिनों से धूप भी निकल रही है, ऐसे में इस शख्स का यह कारनामा हैरत में डालने वाला है।

Post a Comment