Header Ads

SBI करने वाला है ये बड़ा अनाउसमेंट, इसके बाद ऐसे बचेगा आपका पैसा


यदि आप स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI) के ग्राहक हैं तो आपके लिए खुशखबरी है। एसबीआई जल्द ही बड़ा अनाउसमेंट करने वाला है। बैंक ने खुद इस बारे में जानकारी दी है।


दरअसल एसबीआई अकाउंट में मिनिमम बैलेंस की सीमा को जल्द ही बदलने वाला है।

मिनिमम बैलेंस न होने पर अभी एसबीआई ग्राहकों से पेनल्टी वसूलता है। शहरों से लेकर गांव तक के ग्राहकों के लिए यह राशी अलग-अलग है। एसबीआई इसे खत्म तो नहीं कर रहा लेकिन इसकी सीमा करने वाला है।

एसबीआई ने न्यूनतम राशि न होने पर ग्राहकों से 1771 करोड़ रुपए वसूले हैं। इसके बाद से ही बैंक की आलोचना हो रही है। इसी के बाद एसबीआई ने न्यूनतम राशि की सीमा बदलने पर विचार किया है। बैंक के मैनेजिंग डायरेक्टर प्रवीण कुमार गुप्ता ने कहा कि एसबीआई जल्द ही इस बारे में घोषणा करेगा। इसका रीव्यू किया जा रहा है।