Header Ads

इस तलाकशुदा एक्ट्रेस ने भाग कर की थी शादी, बोली थी-रोमांटिक नहीं है हसबैंड


फिल्म 'गोलमाल' (1979) की उर्मि यानी एक्ट्रेस बिंदिया गोस्वामी 55 साल की हो चुकी हैं। 6 जनवरी, 1962 को जन्मीं बिंदिया ने खुद से 12 साल बड़े डायरेक्टर जेपी दत्ता से भाग कर शादी की थी। दरअसल, बिंदिया की फैमिली इस रिश्ते के खिलाफ थी, क्योंकि जेपी दत्ता उम्र में उनसे काफी बड़े थे। लेकिन बिंदिया ने बगावत का रास्ता अपनाया और 1985 में भागकर शादी कर ली।




- दरअसल, बिंदिया गोस्वामी पहले से शादीशुदा थी। उनकी पहली शादी विनोद मेहरा (अब इस दुनिया में नहीं) से हुई थी, लेकिन दोनों ज्यादा समय तक साथ नहीं रहे और तलाक हो गया। इसके बाद बिंदिया और जेपी दत्ता एक-दूसरे के करीब आए और दोनों ने अपनी जिंदगी एक साथ बिताने का फैसला किया।



पर्सनली जेपी काफी इंट्रोवर्ट शख्स हैं। बिंदिया ने एक इंटरव्यू में बताया था, 'हम दोनों बिलकुल विपरीत हैं। वो मुश्किल से बात करते हैं और मैं हर टाइम बोलती रहती हूं। वो बिल्कुल भी रोमांटिक नहीं हैं। मुझे बाहर जाना, घूमना पसंद है, वो घर पर ही बैठना पसंद करते हैं'।