Header Ads

सर्कस में बाघ-शेर ने किया घोड़े पर हमला, जान हथेली में रखकर बचाते रहे दो लोग


चीन के एक सर्कस का दिल दहला देने वाला वीडियाे सामने आया है। यहां सर्कस में प्रैक्टिस सेशन के दौरान एक शेर और एक बाघ खूंखार हो गए और रिंग के अंदर मौजूद एक घोड़े पर हमला कर दिया। ये देख वहां मौजूद दो क्रू के सदस्यों ने जान पर खेलकर घोड़े को बचाने की कोशिश की।


- शेर और बाघ का सफेद घोड़े पर हमला करने का ये वीडियो बाहर खड़े एक व्यक्ति ने बनाया है। Taiyang Circus के मिस्टर सू ने कहा, ये वीडियो दिसंबर के आखिरी दिनों का है जब नए साल के एक शो के लिए हम प्रैक्टिस कर रहे थे।

- मिस्टर सू ने आगे कहा, ये बेहद नॉर्मल है। शेर और बाघ मूल स्वभाव से बेहद खूंखार होते हैं, वहीं घोड़ा बेहद सीधा होता है। हमें अक्सर ऐसे मामलों से निपटना पड़ता है। कई बार इसी तरह क्रू मेंबर अपनी जान हथेली पर रखकर इन जानवरों के बीच काम करते हैं।




- वीडियो में नजर आया कि हमला करने का बाद शेर घोड़ के नीचे ही लटक गया, वहीं बाघ पीछे दौड़ता हुआ हमला करने की कोशिश करने लगा। इसी दौरान रिंग के अंदर मौजूद दो ट्रेनर्स ने अपनी छड़ी से दोनों को मारकर हटाने की कोशिश की। बाघ पीछे हट भी जाता तो शेर घोड़े को छोड़ने का नाम ही नहीं ले रहा था। हालांकि, घोड़े ने भी हार नहीं मानी और शेर को घसीटता रहा। काफी देर की मशक्कत के बाद घोड़ा दोनों जानवरों की पकड़ से बाहर निकल गया। कुछ चोटों के बाद अब घोड़ा ठीक हो गया है।