यूट्यूब पर छा गई ये लड़की, 4 दिन में डेढ़ करोड़ बार देखा गया वीडियो
यहां के मुकंदलाल नेशनल कॉलेज की स्टूडेंट आकांक्षा बोहता सोशल मीडिया पर खूब छा रही हैं। उनकी बहन-भाई की स्कूल लाइफ की वीडियो ने पूरी धूम मचाई हुई है। 1 करोड़ १७ लाख से ज्यादा बार उनकी वीडियो को देख चुके हैं। इस वीडियो में हास्य और व्यंग्य के जरिए आकांक्षा ने पढ़ाई के दौरान भाई-बहन के प्यार के साथ लड़कियों के सामने आने वाली चुनौतियों को बेहद खूबसूरती से दिखाया है।
- प्रोफेसर सतीश चौधरी की बेटी आकांक्षा बीकॉम फाइनल ईयर की स्टूडेंट हैं। उसने बताया कि चूंकि वह रूरल बैकग्राउंड की रही है इसलिए ऐसी कई घटनाएं जीवन में एवं समक्ष परिस्थितियों की लड़कियों के सामने आती गई जिनको उसने अपने आंतरिक मन से ही नाटक के जरिए दिखाने का निर्णय लिया।
- पहले तो परिवार ही इसके लिए राजी नहीं हुआ। मगर बाद में मां वंदना बोहता व छोटे भाई पुरू बोहता ने समर्थन देकर उसका हौसला बढ़ा दिया। बाद में उसकी मुलाकात सोशल मीडिया के चर्चित चेहरे अमित भड़ाना से मुलाकात हुई।
- अमित ने आकांक्षा की प्रतिभा को देखकर बड़े भाई की हैसियत से उसको हर संभव सहयोग देने का आश्वासन दिया। बचपन की सहेली मंजूल कपूर ने इस काम में उसकी पूरी हेल्प की।
- आकांक्षा ने बताया कि भविष्य में उसकी योजना पढ़ाई पूरी करने के बाद ऐसे प्ररेणादायक वीडियो तैयार करना है ताकि समाज में महिलाओं को बराबरी का दर्जा मिल सके।
- महिलाओं के लिए ऐसा सुखद वातावरण तैयार हो जिसमें वे बिना किसी दिक्कत के अपनी जिंदगी बिता सकें।

Post a Comment